24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए कौनसी जगह है फोटोग्राफी के लिए यंगस्टर्स की सबसे फेवरेट

सुबह से लेकर देरशाम तक फोटोग्राफी के लिए यहां पहुंचते हैं यंगस्टर्स
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Kamlendra Shukla

•

Updated: 26 Mar 2018, 12:46 PM IST

Youth's first choice for photography is Chowpatty

Youth's first choice for photography is Chowpatty

सतना। शहर के यंगस्टर के बीच सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर इन दिनों उन प्लेस की फोटो अपलोड करने का क्रेज देखा जा रहा है, जहां वह दोस्तों के साथ ज्यादा समय गुजारते हैं। इन दिनों गर्मी के तीखे तेवर जारी हैं। इस मौसम में यंगस्टर्स खासतौर पर उन स्थानों पर जाना पसंद करते हैं, जहां ग्रीनरी ज्यादा हो। वहां फोटोग्राफ लेकर फेसबुक के वाल पेपर और वॉट्सएप की डीपी बना रहे हैं।

इन दिनों फोटोग्राफी के लिए यूथ की सबसे फेवरेट जगह सिविल लाइन स्थित नवनिर्मित चौपाटी बनी हुई है। वहां पर सुबह से लेकर शाम तक शहर के यंगस्टर्स अपने फ्रैंड्स के साथ पहुंचते हैं। अलग-अलग अंदाज में फोटोग्राफी करवाते हैं। यंगस्टर्स का कहना है, यहां पर चारों तरफ हरियाली ही हरियाली है। पेड़-पौधों के साथ बैठने के लिए कुर्र्सियां भी लगी हुई हैं। वहां पर फोटोग्राफी करने में अच्छा लगता है।

फोटोग्राफी और सेल्फी स्पॉट
सिविल लाइन की चौपाटी में दिन भर शहर के साथ-साथ आसपास क्षेत्र के यंगस्टर्स भी फोटोग्राफी करने के लिए पहुंच रहे हैं। यहां पर सुबह से लेकर रात तक यूथ फोटो शूट करवाते नजर आते हैं। साथ ही चौपाटी की ग्रीनरी को देखकर कई तो यहां पर सिर्फ सेल्फी लेने के लिए ही रुक जाते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान
ट्राइपॉड का इस्तेमाल
हवा तेज होने से आपका हाथ हिल गया तो फोटो धुंधला हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि फोटो खींचते वक्त हाथ स्थिर रहे। वैसे, इसका सबसे आसान उपाय है कि आप ट्राइपॉड का इस्तेमाल करें। ट्राइपॉड की मदद से कैमरे को स्थिर रखा जा सकता है।

व्हाइट बैलेंस
किसी फोटो की क्वॉलिटी और बेहतर कलर्स के लिए व्हाइट बैलेंस करना बहुत जरूरी है। यदि आपने बिना व्हाइट बैलेंस एडजेस्ट किए फोटो क्लिक किया तो उसके कलर्स फैल सकते हैं और उसकी ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट पर भी फर्क पड़ सकता है। ऐसे में कैमरा के व्हाइट बैलेंस मोड को हमेशा ऑन रखें। इसके लिए कैमरा के ऑटोमैटिक व्हाइट बैलेंस फीचर्स पर जाएं।

अपरचर बढ़ाएं
रोशनी कम है तो इस बात का भी आपके फोटो पर असर पड़ सकता है। ऐसे में फोटो का अपरचर पूरी तरह सही होना चाहिए। यूजर्स को अपरचर ठीक करने के लिए आईएसओ सेंसेटिविटी को बढ़ाना चाहिए।

लैंस डिस्टॉर्शन
कई कैमरे के लैंस से ऑब्जेक्ट खराब नजर आता है। साथ ही फोटो के किनारों पर कवर क्वॉलिटी भी खराब हो जाती है। वाइड एंगल लैंस से लिए गए फोटो अक्सर उभरे हुए नजर आते हैं। इसे लैंस डिस्टॉर्शन कहते हैं। इसे सुधारने का आसान स्टेप है कि कैमरे को फोकल लेंथ के साथ ऑब्जेक्ट पर फोकस करें।

टेढ़ा-मेढ़ा क्षितिज
फोटो खींचने के दौरान क्षितिज (हॉरिजन) का ध्यान रखना भी जरूरी है। इसे स्काई लाइन भी कहा जाता है। मौसम में धुंध होने से ऑब्जेक्ट साफ नजर नहीं आता है। कई कैमरे में वर्चुअल हॉरिजन का ऑप्शन भी होता है, जिसकी मदद से इसे ठीक किया जा सकता है। इस फीचर का इस्तेमाल लाइव मैचों के दौरान किया जाता है।