
holi ke super hit geet
सतना। होली भारत का प्राचीन पर्व है जो होली, होलिका या होलाका नाम से मनाया जाता था। यह भारत के सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार है। सत्य में असत्य की जीत होने होलिका का दहन होता है और दूसरे दिन होली मनाई जाती है। होलिका दहन से जुड़ी MP.PATRIKA.COM के पास ऐसी ही चार कहानियां हैं। लेकिन होलिका दहन की एक कथा जो सबसे अधिक प्रचलन में है, वह हिरण्यकश्यप व उसके पुत्र प्रहलाद की है। आश्चर्य की बात थी की होलिका जल गई, और प्रहलाद नारायण की कृपा से बच गए।
1-हिरण्यकश्यप और प्रहलाद की कथा
हिरण्यकश्यप अहंकार वश स्वयं को ईश्वर मानने लगा। उसकी इच्छा थी की केवल उसी का पूजन किया जाये, लेकिन उसका स्वयं का पुत्र प्रहलाद भगवान विष्णु का परम भक्त था। पिता के बहुत समझाने के बाद भी जब पुत्र ने विष्णु जी की पूजा करनी बन्द नहीं कि तो हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र को दण्ड स्वरूप उसे आग में जलाने का आदेश दिया। क्योकि होलिका को यह वरदान प्राप्त था कि वह आग में नहीं जलेगी। इसलिए हिरण्यकश्यप के आदेश का पालन करते हुए होलिका प्रहलाद को लेकर आग में बैठ गई। लेकिन आश्चर्य की बात थी की होलिका जल गई, और प्रहलाद नारायण की कृपा से बच गया।
2-शिव-पार्वती कथा
हिमालय पुत्री पार्वती की मनोइच्छा थी, कि उनका विवाह भगवान शिव से हो। लेकिन भोले शंकर सदैव गहरी समाधी में लीन रहते थे, इस कार्य में पार्वती जी ने कामदेव का सहयोग मांगा, कामदेव ने शंकर की तपस्या भंग करने के लिए प्रेम बाण चलाया। तपस्या के भंग होने से शिवजी को बडा क्रोध आया और उन्होंने अपनी तीसरी आंख खोल कर कामदेव को भस्म कर दिया। होलिका दहन का पर्व क्योकि कामदेव के भस्म होने से संबंधित है। इसलिए इस पर्व की सार्थकता इसी में है, कि व्यक्ति होली के साथ अपनी काम वासनाओं को भस्म कर दें। और वासनाओं से ऊपर उठ कर जीवन व्यतीत करें।
3-नारद जी और युद्धिष्ठर की कथा
पुराण अनुसार श्री नारदजी ने एक दिन युद्धिष्ठर से यह निवेदन किया कि है राजन फाल्गुन पूर्णिमा के दिन सभी लोगों को अभयदान मिलना चाहिए। ताकी सभी कम से कम एक साथ एक दिन तो प्रसन्न रहे, खुशियां मनाए। इस पर युधिष्ठर ने कहा कि जो इस दिन हर्ष और खुशियों के साथ यह पर्व मनाएगा, उसके पाप प्रभाव का नाश होगा। उस दिन से पूर्णिमा के दिन हंसना-होली खेलना आवश्यक समझा जाता है।
4-भगवान विष्णु के झूले में झुलाने की प्रथा
शास्त्र के जानकारों की मानें तो होली से जुडी एक अन्य कथा के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन जो लोग चित को एकाग्र कर भगवान विष्णु को झुले में बिठाकर, झूलते हुए विष्णु जी के दर्शन करते है, उन्हें पुन्य स्वरूप वैंकुण्ठ की प्राप्ति होती है। इसलिए ये भी कथा होली पर प्रचलित है।
holi ke super hit geet
1. फिल्म- सिलसिला (1981): अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन स्टारर इस फिल्म का रंग बरसे गाने के बगैर तो होली अधूरी है। जब तक ये गाना न बजे तब तक होली का रंग नहीं जमता।
2- फिल्म- ये जवानी है दिवानी (2013): फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का गाना बलम पिचकारी काफी हिट रहा।
3- फिल्म- कटी पतंग (1970): आज ना छोड़ेंगे बस हमजोली, खेलेंगे हम होली राजेश खन्ना और आशा पारेख स्टारर इस गाने में होली का हुड़दंग खूब नजर आया.
4- फिल्म- मशाल (1984): ओ होली आई होली आई देखो होली आईरे, दिलीप कुमार , वहीदा रहमान, अनिल कपूर और रती अग्निहोत्री ने इस गाने में जमकर होली खेली है। होली के मौके के लिए ये गाना भी एकदम परफेक्ट है।
5- फिल्म- शोले (1975): होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं। गिले शिकवे भूल के दोस्तों, दुश्मन भी गले मिल जाते हैं। बिग बी, धर्मेंद्र , जया बच्चन और हेमा मालिनी स्टारर सुपरहिट फिल्म शोले का ये गाना होली की मस्ती को और बढ़ा देता है।
6- 'होली आई रे कन्हाई' फिल्म- मदर इंडिया (1957)
होली के गानों की बात हो और महबूब खान की फिल्म 'मदर इंडियाÓ के गाने 'होली आई रे कन्हाईÓ का जिक्र ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। इस गाने को सुनील दत्त, नरगिस, राजकुमार, हीरालाल और अन्य कलाकारों के साथ फिल्माया गया था। इस गाने की धुन और बोल आज भी लोगों को अच्छे लगते हैं।
7- 'अरे जा रे हट नटखट' फिल्म- नवरंग (1959)
वी शांताराम की फिल्म 'नवरंग' में भी होली का एक बेहद खूबसूरत गीत था, 'अरे जा रे नटखट ना खोल मेरा घूंघट। इसमें संध्या ने पर्दे पर नायक और नायिका दोनों का किरदार इतनी खूबसूरती से निभाया था कि आज भी यह गीत जब भी बजता है, तो सारा नजारा आंखों के सामने आ जाता है।
8- 'तन रंग लो जी, अजी मन रंग लो' फिल्म- कोहिनूर (1960)
दिलीप कुमार और मीना कुमारी पर 'कोहिनूरÓ फिल्म में फिल्माया गया सॉन्ग 'तन रंग लो जी, आज मन रंग लो' से होली को एक नई अभिव्यक्ति मिली।
9- लेट्स प्ले होली
अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया ये गाना भी होली पर काफी सुनने को मिलता है। गाने में अक्षय कुमार और प्रियंका होली खेलते हुए नजर आते हैं। गाने के बोल हैं 'डू मी अ फेवर, लेट्स प्ले होली'। ये सॉन्ग भी युवाओं की प्लेलिस्ट में टॉप पर मिलता है।
10- अंग से अंग लगाना, सनम हमें ऐसे रंग लगाना
फिल्म डर में फिल्माया गया ये सॉन्ग भी होली के जश्न में रंग भर देगा। होली के मौके पर गुलाल उड़ाने और डांस करने के हिसाब से ये गाना बेस्ट है। फिल्म में शाहरुख का होली खेलने का तरीका बिल्कुल अलग था।
Published on:
24 Feb 2018 05:45 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
