
मैं शादीशुदा और बाल-बच्चों वाला आदमी हूं, वह मेरे साथ भागकर शादी करने की जिद कर रही थी, मैंने समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो नहीं मानी। मुझे किसी भी तरह से उससे पीछा छुड़ाना था मैं अपनी बीवी और बाल-बच्चों को नहीं छोड़ सकता था, इसलिए उसे मार डाला। ये चौंका देने वाला खुलासा 41 साल के उस प्रेमी ने किया है जिसने 15 साल की नाबालिग प्रेमिका की 19 नवंबर की रात हत्या कर दी थी। 41 साल के प्रेमी और 15 साल की प्रेमिका की लव स्टोरी के खौफनाक अंत की ये हैरान कर देने वाली घटना सतना जिले की है।
लापता से हत्या तक क्या-क्या हुआ
सतना जिले के रामपुर बाघेलान के एक गांव में रहने वाली 15 साल की नाबालिग की लाश गांव के पास ही तालाब में 23 नवंबर को बरामद हुई थी। नाबालिग 19 नवंबर की रात से लापता थी जिसकी गुमशुदगी उसके परिजन ने थाने में दर्ज कराई थी। पोस्ट मार्टम में हत्या की बात सामने आने पर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी थी इसी दौरान परिवार के लोगों से पूछताछ में पता चला कि 19 नवम्बर की रात करीब 12 बजे नाबालिग को रामभजन केवट से बात करते हुए देखा था। तब हल्ला होने पर रामभजन भाग गया था और इसके बाद परिवार के लोगों ने नाबालिग को डांटा था जिसके कारण वो दादा का हाथ झटककर घर से भाग गई थी।
प्रेमी से मिलने खेत पर पहुंची, भागने की जिद की
पूछताछ में आरोपी रामभजन ने बताया कि उस रात नाबालिग से मिलने उसके घर गया था लेकिन हल्ला- गोहार होने से भागना पड़ा। कुछ ही देर में नाबालिग भी खेत में आ गई। जिद करने लगी कि चलो कहीं भाग चलते हैं उसने नाबालिग को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मानी तो पहले तो उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर खेत में ही नाबालिग का गला दबाकर और सीने पर मुक्के मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वो नाबालिग की लाश को तालाब में ले गया और फिर वहीं पर फेंककर गांव वापस आ गया। तीन दिन तक वो नाबालिग के घरवालों के साथ मिलकर उसे ढूंढने का नाटक करता रहा जिसके कारण पहले पुलिस को भी उस पर शक नहीं हुआ।
देखें वीडियो- खुशी-खुशी सौतन को सौंप दिया पति
Published on:
26 Nov 2023 10:46 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
