इन नियमों का रखें ध्यान
- वराहपुराण के अनुसार पूजा के दौरान कोई नीले या काले कपड़े पहनता है तो वो पूजा नहीं है।
- वराहपुराण में वर्णित भगवान वराह के उपदेशानुसार, 'अपराध करके अर्जित धन से मेरी सेवा या उपासना करना पूजा नहीं, बल्कि अपराध हैÓ।
- शव को स्पर्श करने के बाद, बिना स्नान किए पूजा करना मुझे स्वीकार्य नहीं है।
- संभोग करके बिना स्नान किए मेरा पूजन करना भी एक अपराध है।
- अगर गुस्सा करके मेरी उपासना करता है तो ऐसी पूजा मुझे स्वीकार्य नहीं है।
- वराहपुराण के अनुसार अंधेरे में भगवान की मूर्ति या तस्वीर को स्पर्श करना और पूजा करना दोनों ही भागवत अपराध है।
- घंटी-शंख आदि की आवाज किए पूजा करना भी मुझे स्वीकार्य नहीं है।
- अगर कोई पूजा से पहले या बाद बेअर्थ की बातें और बकवास करता है, तो उसकी पूजा को मैं स्वीकार नहीं करता हूं।
- अगर कोई खाकर बिना कुल्ला किए पूजा करता है, तो उसकी पूजा स्वीकार नहीं होती।
- दीपक का स्पर्श कर बिना हाथ धोए मेरी उपासना करता है, तो मैं उसकी पूजा को स्वीकार नहीं करता हूं।