28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वच्छता सर्वेक्षण का काउंट डाउन शुरू, मूर्तियों पर जमी धूल की परत

अब आप तय करेंगे शहर को स्वच्छता में बेहतर बनाना है या नहीं ...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 10 Jan 2018, 8:12 PM IST

Hygiene Survey 2018 latest news in satna

Hygiene Survey 2018 latest news in satna

सतना। अपना सतना सहित देश के 4041 शहरों में से सर्वाधिक साफ सुथरा नगर कौन सा है? इसकी प्रतियोगिता बतौर स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस माह किसी भी दिन सर्वे के लिए केंद्र सरकार की 3 से 4 सदस्यीय टीम सतना आ सकती है।

हालांकि शहर के प्रमुख चौराहों पर लगी मूर्तियां धूल से पटी हैं। टीम अपने निर्धारित मानकों पर स्मार्ट सिटी दर्जा प्राप्त शहर का मूल्यांकन करेगी। स्वच्छता की अग्नि परीक्षा 4 हजार अंकों की है। निगम प्रशासन स्वच्छता के नाम पर अब तक लाखों रुपए खर्च कर चुका है।

मोबाइल एप का लक्ष्य पूरा

इसमें सर्विसेस डाक्यूमेंटेशन और मोबाइल एप का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। अब डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन के 1200 अंक केंद्रीय सर्वे दल और 1 हजार अंक शहर के नागरिकों के हाथ में है। सर्वे के बाद सर्वेक्षण दल कितने अंक सतना को देता है? यह भविष्य के पिटारे में है। यदि नागरिकों ने अपनी प्रतिक्रिया को सकारात्मक रूप दिया तो स्वच्छता के मामले में औद्योगिक नगरी के नाम से मशहूर नगर को एक और ताज पहले स्थान पर मिलेगा।

न कहा तो कटेंगे अंक :
शहर के आमनागरिकों के 6 प्रश्न हैं। निगम के जानकारों का मानना है कि अगर 4 लोगों ने भी सर्वे दल को जवाब गलत दिया तो अंकों में कटौती तय है। क्योंकि पिछले बार भी नागरिकों की प्रतिक्रिया सकारात्मक नहीं थी। इसके चलते सतना सर्वेक्षण में पिछड़ा था। इसका खामियाजा 72वें स्थान पर रहकर मिला था।

प्री-असेसमेंट में मिले थे 49 फीसदी अंक :
स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 की परीक्षा 4 हजार अंकों की है। साफ-सफाई के निर्धारित मानकों पर कौन सा शहर किस पायदान पर है? यह पता करने के लिए प्रदेश सरकार ने महीने भर पहले प्री-असेसमेंट कराया था। इसमें सतना को 49 फीसदी अंक हासिल हुए थे। लेकिन, महीनेभर अफसर, कर्मचारियों की दिनरात की कोशिश का नतीजा है कि अब हालत बेहतर है। हालांकि नागरिकों का सहयोग मिला तो हमारा सतना स्मार्ट सिटी के बाद एक बार फिर देश में बेहतर स्वच्छता को लेकर जाना जाएगा।

ये प्रश्न तय करेंगे भविष्य
1. क्या आप जानते हैं कि आपका शहर स्वच्छता रैंकिंग के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 में भाग ले रहा है।
2. क्या पिछले वर्ष के मुकाबले आपका क्षेत्र साफ है।
3. क्या सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालय अधिक साफ और सुलभ है।
4. क्या आपको लगता है कि पिछले वर्ष की अपेक्षा मूत्रालय, शौचालय की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
5. इस वर्ष क्या आपने सार्वजनिक क्षेत्रों में कूडे़ के डिब्बे का उपयोग शुरू कर दिया।
6. क्या आप इस वर्ष अपने घर से अलग-अलग कचरा एकत्र किए जाने की व्यवस्था से संतुष्ट हैं।
नोट- प्रश्न संख्या 1 से 4 तक के अंक 175-175 और प्रश्न संख्या 5 व 6 के 150-150 अंक हैं।

बड़ी खबरें

View All

सतना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग