11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मदद के लिए महिला ने रुकवाई कार, फिर चाकू दिखाकर बोली- चल पैसे निकाल…

robbery incident: मैहर एसपी ऑफिस के पास हाईवे पर लूट की सनसनीखेज वारदात, महिलाओं ने मदद के बहाने कार रुकवाई और साथियों संग भाइयों से चाकू की नोक पर की लूट।

2 min read
Google source verification

सतना

image

Akash Dewani

Jun 04, 2025

In a robbery incident women stopped the car for help and with their companions robbed the brothers at knife point in NH 30 passing through Maihar

मैहर एसपी ऑफिस के पास हाईवे पर लूट की सनसनीखेज वारदात (फोटो सोर्स-AI)

robbery incident: मैहर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 30 पर एसपी कार्यालय के पास सोमवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे हथियारबंद बदमाशों ने कार सवार दो भाइयों को लूट लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि इस लूटपाट में दो महिलाएं भी शामिल थीं।

ये है पूरा मामला

बदेरा निवासी राहुल कुशवाहा अपने बड़े भाई के साथ नागौद से परिवार को छोड़कर देर रात घर लौट रहे थे। जब वे एसपी ऑफिस के पास पहुंचे, तो सड़क किनारे एक ऑटो और बाइक खड़ी दिखी, जहां दो महिलाओं के साथ कुछ पुरुष जबरदस्ती करते नजर आए। सुनसान जगह पर मदद मांगने के बहाने महिलाओं ने हाथ देकर कार रुकवाया। उनकी मदद करने के इरादे से राहुल ने कार रोक दी। तभी सभी बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। दोनों भाइयों को कार से बाहर निकालकर उनके गले पर चाकू अड़ाकर 17 हजार रुपए नकद और एक महंगा मोबाइल लूट लिया गया। कोतवाली क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस भी हैरान है।

यह भी पढ़े - पत्नी को लगता था इंजेक्शन से डर, पति ने घर में ही 11 बार कर दी नार्मल डिलीवरी!

बदमाशों ने कार के शीशे तोड़ने की कोशिश की

चार-पांच की संया में मौजूद बदमाशों ने कार के शीशे तोड़ने की कोशिश की। कुशवाहा भाइयों को जान का खतरा महसूस हुआ। कार में बैठा बड़ा भाई वहां से अंधेरे तरफ भाग निकला। राहुल भी कार लेकर तेजी से शहर तरफ आया, जहां अलाउद्दीन चौक के पास पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी दिखी। राहुल ने पुलिसकर्मियों को घटना के बारे में बताया।

पुलिस पहुंची तो बदमाश फरार

पुलिस उसे लेकर घटनास्थल पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। राहुल का बड़ा भाई भी कुछ देर बाद रेलवे ओवरब्रिज के पास मिल गया। पुलिस ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। मंगलवार को कुछ संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की गई। गौरतलब है कि रविवार रात मैहर के कार सवार व्यापारियों के साथ हाइवे पर अमदरा थाना अंतर्गत चार-पांच बदमाशों ने चाकू से हमला कर लूटपाट की थी। उस घटना के आरोपी भी अभी तक नहीं पकड़े गए।