3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कपूर खानदान की मेहमाननवाजी कर फंसे MP के कैबिनेट मंत्री

कपूर खानदान की मेहमाननवाजी कर फंसे MP के कैबिनेट मंत्री
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 3 Jun 2018, 4:25 PM IST

Industry Minister Rajendra Shukla mukundpur kapoor family controversy

Industry Minister Rajendra Shukla mukundpur kapoor family controversy

सतना। कपूर खानदान की मेहमाननवाजी कर मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र शुक्ला फंस गए है। रीवा में राज कपूर ऑडिटोरियम के लोकार्पण और रीवा प्राइड सांस्कृतिक संध्या के बाद रविवार को कपूर फैमिली ने दुनिया की इकलौती व्हाइट टाइगर सफारी का भ्रमण किया।

इस दौरान मंत्री और रीवा के स्थानीय विधायक राजेन्द्र शुक्ला ने मेहमानों को बैटरी चलित गोल्फ कार्ट में घुमाया। इसे लेकर शुक्ला विवादों में हैं। सेंट्रल जू अथॉरिटी के नियमों को तार तार करने पर एक्टिविस्ट अजय दुबे सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्तों ने इस पर आपत्ति जताई है।

Patrika IMAGE CREDIT: Patrika

ये है मामला
उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ला और कपूर व प्रेमकिशन का परिवार मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी में आना था। इसके लिए रविवार को जू तय समय 9 बजे से तीन घंटे बाद 12 बजे आम लोगों के लिए खुला। हालांकि एक दिन पहले ही जू प्रबंधन ने इसके 12 बजे खुलने की सूचना दे दी थी। पर समय से इसका प्रचार नहीं होने से सपरिवार सफारी देखने आए लोग धूप में परेशान होते रहे। इसके अलावा मंत्री शुक्ला ने मेहमानों को कार्ट में बिठाकर खुद घुमाया। जबकि नियमानुसार कार्ट कोई और नहीं चला सकता।

सेंट्रल जू अथॉरिटी को शिकायत

इसलिए सेंट्रल जू अथॉरिटी को शिकायत की गई है। एक्टिविस्ट अजय दुबे सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्तों ने इस पर आपत्ति जताई है। दुबे ने कहा कि मंत्री ने इसे मुकुंदपुर सफारी को निजी संपत्ति मान लिया है, पहले समय बदला गया। इसके अलावा तय स्टाफ के स्थान पर वे खुद मेहमानों को लेकर गए। गौरतलब है कि रणधीर कपूर, प्रेम चोपड़ा और प्रेमकिशन शनिवार को राजकपूर ऑडिटोरियम के लोकार्पण में आए थे।

Patrika IMAGE CREDIT: Patrika

सीएम का कार्यक्रम ऐनवक्त पर हुआ था निरस्त
ऑडिटोरियम के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी आना था। सायं अचानक भोपाल से सूचना आई कि उनका कार्यक्रम निरस्त किया जाता है। यह खबर पाते ही आयोजकों के साथ ही आम लोगों में भी मायूषी छाई रही। हालांकि मंत्री ने यह प्रयास भी किया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीएम का संदेश प्रसारित कराया जाए, लेकिन इसकी व्यवस्था नहीं बन पाई।