14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौत के बाद भी नहीं मिल रहा सम्मान, शवों को न कंधे नसीब हो रहे न मिट्टी

प्रशासन का अमानवीय चेहरा, लावारिस शवों को कचरे के ढेर में दफना रहे निगम कर्मचारी, कुत्ते नोंच रहे शव।

less than 1 minute read
Google source verification

सतना

image

Hitendra Sharma

Jan 04, 2021

0_3.png

सतना. शहर में मिलने वाले लावारिस शव को न कंधे नसीब हो पा रहे और न मुक्तिधाम में मिट्टी। निगम कर्मचारी ऐसी लाशों को कचरे के ढेर में दफना कर अमानवीयता की हद पार कर रहे हैं। अमानवीयता की एक ऐसी ही तस्वीर रविवार को धवारी स्थित मुक्तिधाम में देखने को मिली।

हुआ कुछ यूं कि नगर निगम का शव वाहन मुक्तिधाम पहुंचा। वाहन से दो कर्मचारी उतरे और पॉलीथिन में लिपटे शव को घसीटते हुए मुक्तिधाम के पीछे लगे कचरे के ढेर पर ले गए। वहां पहले से खुदे लगभग डेढ़ फिट गड्ढे में शव को रखकर ऊपर से कचरा भर दिया। इस अंतिम संस्कार में शामिल जिन लोगों ने निगम कर्मचारियों द्वारा शव दफनाने के इस दृश्य को दखा, उनके रोंगटे खड़े हो गए।

एक साल से कुछ ऐसा ही हो रहा
मुक्तिधाम में उपस्थित लोगों ने जब शव दफनाने पहुंचे निगम कर्मचारियों से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि धवारी मुक्तिधाम के पीछे एक साल से लावारिस लाशें दफनाई जा रही हैं। निगम प्रशासन मुक्तिधाम के पीछे कचरे के ढेर में एक फीट खहरे गड्ढे खोद दिए हैं। निगम कर्मचारी उन्हीं गड्ढों में लावारिस शवों को दफनाने की खानापूर्ति कर रहे हैं।

कुत्ते नोंच रहे शव
लोगों ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा शव दफनाने के बाद आवारा कुत्ते कचरे में दबाए गए शव को नोंचते हैं। कई बार कुत्ते मुक्तिधाम में दफनाए गए शवों के अंग निकाल कर सड़क पर रख देते हैं। इससे स्थानीय लोगों में भय एवं निगम प्रशासन के प्रति आक्रोश पनप रहा है।