
International Karate Championship
सतना. कहते हैं मेहनत रंग लाती है। शहर के अभिमन्यु सिंह ने महज छह वर्ष की उम्र से कराते मार्शल आर्ट सीखना शुरू किया था। अपने पहले ही स्टेट टूर्नामेंट 2006 रीवा में स्वर्ण पदक जीता। 14 सालों में दर्जनों स्टेट और नेशनल पदक जीते। इंडिया की जर्सी पहनकर, हाथों में तिरंगा लेकर मार्च पास्ट करना और देश के लिए खेलने का सपना अब साकार होने जा रहा है। अभिमन्यु सिंह बघेल ने इंटरनेशनल कराते चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाकर खुद को साबित किया। जिले ही नहीं प्रदेश का भी नाम रोशन किया। अभिमन्यु के कोच मध्य प्रदेश कराते एसोसिएशन की टेक्निकल कमिशन के डायरेक्टर सिहान आरपी सिंह ने बताया कि अभिमन्यु बचपन से ही होनहार थे। उनकी फ ाइटिंग स्किल शुरुआत से ही अच्छी है। यूनाइटेड अरब अमीरात के शारजहां स्पोट्र्स क्लब आयोजित होने जा रही शारजहां कप इंटरनेशनल कराते चैंपियनशिप के लिए उन्होंने भारतीय टीम में जगह बनाई है। अभिमन्यु सीनियर मेंस 60 किलो से कम भार वर्ग की फ ाइट स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रदर्शन के आधार पर टीम फाइट स्पर्धा में भी भाग लेने का अवसर मिल सकता है। ग्राम सोनौर निवासी हरीश सिंह और संगीता सिंह के सुपुत्र अभिमन्यु 14 नवंबर को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली से भारतीय दल के साथ दुबई के लिए रवाना होंगे। वल्र्ड कराते फेडरेशन से मान्यता प्राप्त इस प्रतियोगिता में 80 हजार डॉलर के पुरस्कार विजेता खिलाडिय़ों को मिलेंगे। उनकी फ लता पर मध्य प्रदेश कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष चंदू राव शिंदे, महासचिव सिहान रतन गंभीर, जिला कराते संघ के राज ललन सिंह, पुष्कर सिंह तोमर, शैंकी कैला, गिरीश अग्रवाल, भरत गुप्ता, पद्म रंजन मिश्रा, मनीष मिश्रा, रविशंकर गौरी, सुशील कुमार गुप्ता, संजीव मिश्रा, सरल बेदी, अंबुज सिंह, रामायण सिंह परिहार, भारतीय सिंह राठौर, दीपा सोनी, राजनीति दिनकर, साजदा परवीन सहित समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी ।
Published on:
10 Nov 2019 01:41 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
