
international Yoga Day
सतना. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले का नजारा योगमय दिखा। कोने-कोने में योग शिविर आयोजित किए गए। योग के रंग में जन-जन रगा दिखा। सुबह-सुबह, खुला आसमान, चारों तरफ फैली हरियाली और स्वच्छ वायु के बीच बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी ने योगाभ्यास किया। कहीं स्लो म्यूजिक बीट पर योगा किया गया, तो कहीं पर जल में योगा का करतब दिखाया गया। कुछ जगहों पर लाफ्टर योग से शहरवासियों ने खुद को सुकून पहुंचाया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को योग के प्रति जागरूक किया गया।
एक मंच पर नजर आएं अधिकारी-शहरवासी
मुख्य कार्यक्रम व्यंकट क्रमांक एक में आयोजित किया गया। सुबह पांच बजे ही प्राशसनिक अधिकारियों के साथ शहरवासी पहुंचे। योग एक्सपर्ट मुकेश तिवारी, डॉ. भारती, सुमन सिंह ने सभी को योगभ्यास कराया। मौके पर जिला पंचायत सीईओ साकेत मालवीय, सिटी मजिस्ट्रेट संस्कृति शर्मा, एसपी रियाज इकबाल, आरआई सत्य प्रकाश मिश्रा, महापौर ममता पांडेय, महिला बाल विकास अधिकारी सहित कई प्राशासनिक अधिकारी, स्कूल, कॉलेज शिक्षक, स्टूडेंट्स सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में अव्वल रहीं उत्तया
मार्शलआर्ट और फिटनेस क्लब द्वारा भरहुत नगर में कराते प्लेयर्स के बीच योगाभ्यास कराया गया। कोच अंबुज ने प्रोटोकाल के तहत योगाभ्यास कराया। इसके बाद योग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें उत्तया पात्रा ने बाजी मारी। अरनव सिंह और कैरवी भगत शानदार प्रदर्शन कर पहले दूसरे स्थान पर रहे।
इन जगहों पर आयोजित हुए योग शिविर
मैत्री पार्क, सुभाष पार्क, चौपाटी, व्यंकंट क्रमांक एक, व्यंकंट मंदिर परिसर, प्रेम नगर वाटिका, विंध्य क्लब, पुष्कारिणी पार्क
इन संगठनों ने आयोजित किए योग शिविर
अरोग्या योगा क्लास
भारत स्वाभीमान
प्रिज्म जानसन लिमटेड कंपनी
डीआईआर, ग्रामोदय विश्व विद्यालय
सिंधु कन्या महाविद्यालय
सद्गुरू किक्रेट एकेडमी
भारतीय सिंधु सभा
स्वा. शासकीय महाविद्यालय
जैन शोसल ग्रुप
विंध्य ऑफिसर्स ग्रुप
देवालय समिति
भारत विकास परिषद
इनरव्हील क्लब
लायनेय विंध्य क्लब
ओम योगा पार्क ग्रुप
संत निरांकारी सोसाइटी
पतंजलि योग समिति
Published on:
22 Jun 2019 09:51 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
