6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भूसे की गाड़ी में जेल के अंदर पहुंच रहा नशीला पदार्थ, ये है केंद्रीय जेल का नया कारनामा

सेंट्रल जेल का एक और मामला: जांच के दौरान कैदी के पास मिली तंबाकू, बनाया गया पंचनामा, दो कैदियों की भी बेदम पिटाई

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Nov 20, 2017

Intoxicating Substance sale in Satna Central Jail

Intoxicating Substance sale in Satna Central Jail

सतना। केंद्रीय जेल की स्थिति इन दिनों बेहतर नहीं है। प्रभारी के भरोसे चल रही व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। अभी गांजा मिलने का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि जेल के अंदर तम्बाकू की पुडिय़ा मिलने से हड़कंप मच गया। तंबाकू को भूसा के अंदर रखकर पहुंचाया गया था। मामला संज्ञान में आने के बाद जेल प्रबंधन ने पंचनामा बनवाते हुए जांच में लिया है।

सूत्रों के अनुसार, रविवार को केंद्रीय जेल सतना में वाहन क्रमांक एमपी 19 जीए 3069 से भूसा पहुंचाया गया था। उसे उतारने के लिए कैदी तखत सिंह के साथ कुछ अन्य बंदियों को जिम्मेदारी दी गई। भूसा जब उतार लिया गया तो कैदियों की जांच करते हुए एक-एक कर उन्हें बैरक में भेजा जा रहा था।

जेलकर्मियों से पूछताछ

तभी कैदी तखत सिंह के पास मुख्य प्रहरी गजेंद्र सिंह ने तंबाकू पकड़ ली। उसके बाद गजेंद्र सिंह ने आला अधिकारियों को सूचना दी और पंचनामा तैयार कर अधिकारियों को सौंप दिया। इस मामले में कैदी, वाहन चालक व जेलकर्मियों से पूछताछ भी की गई है।

गांजे की जांच जारी
जेल में गांजा पहुंचने के मामले की जांच भले चल रही है। सूत्रों की मानें तो इन दिनों जेल में सब कुछ अच्छा नहीं है। जेलकर्मियों के आपसी विवाद के कारण जेल में गांजा पहुंचा है। एक गुट द्वारा दूसरे गुट को फंसाने के लिए गुपचुप तरीके से ऐसा किया गया है। इसमें बिना जेलकर्मियों की मिलीभगत के ऐसा नहीं हो सकता। अब कैदियों पर दबाव बनाने का खेल जारी है।

दो कैदियों की पिटाई
सूत्रों की मानें तो सोमवार को दो कैदियों को रूम में बंदकर जमकर पीटा गया है। जेल के अंदर ये वो कमरे हैं जो सीसीटीवी के दायरे में नहीं हैं। हालांकि सीसीटीवी फुटेज देखा जाए तो कैदियों को ले जाने व बाहर निकालने का फुटेज जरूर मिलेगा। लगभग 6 घंटे तक पिटाई हुई है। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मारने वाले में चार प्रहरी ही शामिल हैं। जेल डॉक्टर के अवकाश पर होने के कारण उन्हें इलाज भी नहीं मिला है। इससे पहले भी 42 पुडिय़ा राजश्री मिली थी। तब 65 कैदियों को पीटा गया था।

जेल के अंदर एक कैदी के पास तंबाकू की पुडिय़ा मिली है। वह भूसा उतार रहा था। भूसे में ही पुडिय़ा आने की बात सामने आ रही है। इसकी जांच की जा रही है। जेल के अंदर पिटाई की घटना की जानकारी अभी नहीं है।
बीवी शुक्ला, प्रभारी जेल अधीक्षक, केंद्रीय जेल सतना