8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोनों पैरों के बीच मशीन से हवा का इतना तेज प्रेशर दिया कि युवक की हो गई मौत

मजाक बन गया मौत...गैर इरादतन हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार..

2 min read
Google source verification
satna.jpg

सतना. कभी-कभी मौज मस्ती के लिए किया गया मजाक भारी पड़ जाता है और ऐसा ही एक मामला सतना में सामने आया है जहां मजाक मजाक में की गई एक हरकत के कारण एक युवक की जान चली गई। अब मजाक करने वाले युवक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हो गया है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना सतना की एक फ्लोर मिल की है जहां एक युवक की हरकत से उसके साथी की जान चली गई। आरोपी युवक ने साथी मजदूर के दोनों पैरों के बीच नाजुक अंग में कम्पेशर मशीन से हवा का इतना तेज प्रेशर दिया था कि उसकी मौत हो गई थी।

ये है पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि 2 सितम्बर को इंडस्ट्रियल एरिया सिंधी कैंप यूनियन रोलर फ्लोर मिल के मजदूर लल्लू कुमार ठाकुर की मौत के मर्ग की जांच की जा रही थी। जांच में पाया गया कि 31 अगस्त की दोपहर लल्लू जब अपना काम खत्म करके घर जाने के लिए हवा कंप्रेशर मशीन से निकलने वाली पाइप के द्वारा अपने शरीर से आटा साफ कर रहा था, तभी आरोपी संदीप रावत उर्फ गब्बर निवासी संग्राम कालोनी वहां पर पहुंच गया जिससे लल्लू ने अपने शरीर पर पड़े हुए आटा को साफ करने के लिए कहा। आरोपी गब्बर यह जानता था कि अगर कंप्रेशर मशीन से निकलने वाली हवा को तेज गति से शरीर के नाजुक अंग पर मारा जाए तो इंसान की मौत भी हो चुकी है। लेकिन इसके बावजूद उसने मजाक मजाक में कंप्रेशर मशीन से निकलने वाले पाइप की हवा को तेज कर दिया और फिर मजदूर लल्लू के दोनों पैरों के बीच पीछे से नाजुक अंग में लगा दिया। हवा का तेज प्रेशर नाजुक अंग में लगते ही लल्लू तिलबिला उठा और उसके पेट में काफी तेज दर्द होने लगा। लल्लू अचेत होकर मौके पर ही गिर गया था जिसे बाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां ऑपरेशन होने के बावजूद सेप्टीसीमिया होने के चलते लल्लू की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें- Divorce celebration : 18 सितंबर को इस शहर में हो रही तलाक पार्टी, कार्ड छपवाकर दिया जा रहा न्यौता


गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
मजदूर लल्लू की मौत की सूचना मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की तो आरोपी युवक गब्बर उर्फ संदीप रावत की हरकत के बारे में पता चला। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। संदीप का किया हुआ एक मजाक लल्लू की मौत की वजह बन गया।

यह भी पढ़ें- कोख में मरा बच्चा लेकर 8 दिन से अस्पताल में रह रही महिला, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान