24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मप्र के इन शहरों को जिला बना सकती है कमलनाथ सरकार, सीएमओ ने दी जानकारी

चुनावी वादे पूरे करने में जुटी मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार सतना को संभाग और मैहर व चित्रकूट को जिला बनाने पर विचार कर रही है।

2 min read
Google source verification
kamalnath

देखिए क्यों फूंका हिंदु जागरण मंच ने सीएम का पुतला,देखिए क्यों फूंका हिंदु जागरण मंच ने सीएम का पुतला,kamalnath,kamalnath,Kamalnath

सतना. सतना को संभाग, चित्रकूट व मैहर को जिला बनाने पर विचार कर रहे हैं। कुछ ऐसा जवाब मुख्यमंत्री कार्यालय ने आरटीआई कार्यकर्ता राजीव खरे को पत्र के माध्यम से दिया है। ये पत्र ७ जनवरी को विजय राज अवर सचिव मुख्यमंत्री द्वारा लिखा गया है।

शीर्ष नेताओं को लिखा था पत्र
दरअसल, राजीव खरे ने सतना को संभाग बनाने और चित्रकूट-मैहर को जिला बनाने की मांग की थी। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय सहित अन्य शीर्ष नेताओं व अधिकारियों को पत्र भी लिखा था। साथ ही संघर्ष कमेटी भी बनाने की बात कही थी। ये अभियान विगत एक साल से जारी था।
उन्होंने नई सरकार के गठन के बाद पुन: पत्र व्यवहार किया। जिसका जवाब विजय राज अवर सचिव मुख्यमंत्री ने दिया। उन्होंने पत्र व्यवहार करते हुए बताया कि 28 दिसंबर 2018 को प्रमुख सचिव राजस्व को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रकरण भेज दिया गया। राजीव खरे कहते हैं कि सतना को संभाग बनना चाहिए। इससे क्षेत्र का विकास सुनिश्चित होगा।

चुनाव से पहले की थी घोषणा
मैहर को जिला बनाने की बात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व चुनाव अभियान समिति के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी किया था। मैहर की चुनावी सभा में उन्होंने इसके लिए भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि शिवराज सिंह चौहान मैहर को जिला बनाने का वादा करती है, लेकिन तारीख नहीं बताती। हमारी सरकार बनी तो सबसे पहला जिला मैहर ही बनाया जाएगा।

ज्वानिंग दंेगे नए आयुक्त
राज्य शासन ने 19 जनवरी को आइएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी करते हुए 2013 बैच के आइएएस अफसर संदीप राजप्पा को सतना नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी है। लेकिन उज्जैन जिला पंचायत में सीइओ के पद पर पदस्थ राजप्पा पांच दिन बाद भी नगर निगम में अपनी ज्वायनिंग नहीं दी। निगम अधिकारियों का कहना है कि सोमवार को नए आयुक्त शहर आकर पदभार ग्रहण करेगे।