सतना। मध्यप्रदेश के सतना शहर में अनाथ आश्रम के नाम पर वसूली कर रही एक चंदा गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। बताया गया कि सतना शहर के कोलगवां थाना अंतर्गत टिकुरिया में करीब एक दर्जन गैंग के सदस्य वसूली पर लगे थे। तभी एक घर पर चार लोग पहुंचे और अनाथ आश्रम के नाम पर चंदा की मांग की। इस पूरी घटना की कहानी रहवासियों ने मोबाइल फोन पर कैद कर लिया है। जिसमे सभी आरोपी अपनी जुबान से पूरा घटनाक्रम बताया है।