4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोज रात में चार किशमिश खाकर देखिए, फिर मिलेगी ऐसी ताकत कि यकीन नहीं कर पाओगे

रोज रात में चार किशमिश खाकर देखिए, फिर मिलेगी ऐसी ताकत कि यकीन नहीं कर पाओगे

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Sep 10, 2018

kismis ke fayde hindi mai

kismis ke fayde hindi mai

सतना। किशमिश को हमारे भारतीय समाज में सूखे मेवे के रूप में जानते है। यह इतनी लाभदायक है कि आप सोच भी नहीं सकते। बताया जाता है कि, किशमिश में सभी बीमारियों का तोड़ है। इसलिए इसको रामबाण भी कहते है। चिकित्सकों की मानें तो इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर पाया जाता है। जो हमारे शरीर के अंदर आने वाली बीमारियों से बचाव करता है। रोजाना रात में चार किशमिश खाने के फायदे ही फायदे है।

नियमित सेवन के बाद शरीर में गैस बनना, पित्त, कफ आदि सभी तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है। जितने तत्व दूध में पाए जाते है उतने ही तत्व किशमिश में भी मिलते है। इसलिए दूध के आभाव में किशमिश का सेवन कर सकते है। यह शरीर के अंदर बिना समय गवाएं तुरंत पचती है और हल्की होती है। कई बीमारियों में इसका उपयोग दवाई के रूप में भी किया जाता है।

क्या है फायदे
- रोजाना सेवन करने से त्वचा में चमक आती है। खोई हुई चमक धीरे-धीरे वापस आने लगती है। चेहरे की झाइयां बिल्कुल खत्म हो जाती है।
- रोजाना सेवन से पाचन क्रिया ठीक होने लगती है। पेट बिल्कुल स्वस्थ्य और फिट होने लगती है।
- किशमिश का भीगा हुआ पानी रोजाना पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रण में रहता है। जिससे दिल का दौरा पडऩे का खतरा नहीं रहता है।
- यदि आपको कब्ज की शिकायत है तो किशमिश ट्राई करना चाहिए। क्योंकि इसके फायदे ही फायदे है।
- लीवर संबंधी सभी तरह की परेशानियों को दूर करने में किशमिश का बड़ा योगदान है।
- रोजाना सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिनज बाहर निकल जाते है और किडनी खराब होने का खतरा हमेशा के लिए टल जाता है।
- रोजाना किशमिश खाने से शरीर की हड्डियां मजबूत बनती है। इससे घुटनों की समस्या नहीं होती।
- मेवे की तरह यह भी वजन बढ़ाने में अच्छा काम करता है। इसमे ग्लूकोज पाया जाता है। जिससे एनर्जी मिलती है।
- आपको यदि अक्सर चक्कर आते है या शरीर में कमजोरी महसूस होती है तो हो सकता है आप लो ब्लड प्रेशर के शिकार हो। ऐसे में 30 दिन तक भिगोई हुई किशमिश खाएंगे तो जल्द निजात मिलेगी।
- किशमिश में भारी मात्रा में आयरन होता है। यह सीधे एनीमिया से लडऩे की शक्ति प्रदान करता है।
- खून को बनाने के लिए विटामिन बी कॉमप्लेक्स की जरूरत को किशमिश पूरी करता है।
- अगर शराबी को शराब छुड़ानी है तो रोजाना 10 से 15 ग्राम किशमिश खाने दें। धीरे-धीरे शराब की लत छूट जाएगी।