26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केजेएस सीमेंट कंपनी में बवाल, मैनेजमेंट के जिम्मेदार अधिकारियों को वर्करों ने पीटा

मैहर थाना क्षेत्र का मामला, पांच थानों का बुलाया गया पुलिस बल, घायलों को जिला अस्पताल में कराया जा रहा भर्ती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 15 Sep 2017, 3:50 PM IST

KJS Cement Company Bawal in maihar satna Madhya Pradesh

KJS Cement Company Bawal in maihar satna Madhya Pradesh

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिला अंतर्गत मैहर स्थित केजेएस सीमेंट कंपनी में शुक्रवार की दोपहर कर्मचारियों और कुछ प्रबंधन के जिम्मेदारों के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया। वर्करों ने आव न देखा ताव जिम्मेदारों को पीटना शुरू कर दिया।

विवाद की सूचना के बाद कंपनी के बाउंसरों ने कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद कंपनी के कर्मचारी एकत्र हो गए। कुछ देर बाद चौतरफा बवाल मच गया। आनन-फानन में थाना से लेकर पुलिस विभाग के आला-अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना के बाद केजेएस सीमेंट कंपनी छावनी के रूप में तब्दील हो गई।

सीओ को चोंटे भी आई

मैहर एसडीओपी की मानें तो ठेकेदार चेंज करने को लेकर कुछ कर्मचारियों और मैनेजमेंट के सीओ के बीच विवाद की स्थित बन गई थी। जिसमें सीओ को चोंटे भी आई है। जबकि चार से पांच कर्मचारी भी घायल हुए है। घायलों को आनन-फानन में सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही मैहर सहित नादन, अमदरा, अमरपाटन का पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। कंपनी में दोबारा विवाद की स्थितियां न बने इसके लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

घायलों का कराया जा रहा मेडिकल
सूत्रों की मानें तो मेडिकल चेकअप कराने के लिए केजेएस कंपनी के सीओ तथा घायल कर्मचारियों को सतना रवाना कर दिया गया है। मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीडि़तों का आरोप है कि कंपनी के शीघ्र प्रबंधन ने पुलिस के आला-अधिकारियों पर मामला रफा-दफा करने के लिए दबाव बना रहा है। इसीलिए कंपनी के कर्मचारियों का गलत उपयोग हो रहा है।

आए दिन होता है विवाद
कंपनी के अंदर के सूत्रों की मानें तो केजेएस सीमेंट कंपनी में इन दिनों विवाद आम हो गया है। कंपनी का शीघ्र प्रबंधन मनमानी पर उतारू है। कभी गार्डों के वेतन का भुगतान नहीं किया जाता तो कभी कर्मचारी लगातार मनमानी करने का आरोप लगाते है।