सतना

लाड़ली बहनों को बड़ा झटका, इन 11 हजार महिलाओं को नहीं आएगी 23वीं किस्त

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां दो जिलों की कई हजार बहनों के खाते में 23वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे।

less than 1 minute read
Apr 05, 2025

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लाड़ली बहना योजना शुरू की थी। अब यही योजना हजारों बहनों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। इस योजना में सतना और मैहर जिले की 11 हजार महिलाएं बाहर हो गई हैं।

ये है वजह


11 हजार लाड़ली बहनों को योजना से बाहर करने की वजह सामने आ गई है। इस योजना में 11 हजार महिलाओं के लिए उम्र बाधा बन गई है। दरअसल, इस योजना में सिर्फ 60 साल तक महिलाओं को लाभ दिया जाता है। ऐसे में 11 हजार सतना और मैहर जिले की 11 हजार महिलाएं 60 वर्ष की आयु पार कर चुकी हैं। जिसके कारण वह 23वीं किस्त के 1250 रुपए का फायदा नहीं ले पाएंगी।

सतना और मैहर में इतनी है लाड़ली बहनों की संख्या


इस पर महिला बाल विकास के अधिकारी सौरभ सिंह का कहना है कि शासन के द्वारा लाड़ली बहना योजना की शुरुआत साल 2023 में की गई थी। जिसमें सतना और मैहर जिले में 3 लाख 78 हजार के लगभग महिलाएं इस लाभ ले रही थी। अभी 9 हजार महिलाएं 60 साल की उम्र से ज्यादा हो गई है। वहीं, 2 हजार महिलाओं ने योजना का लाभ लेना ही बंद कर दिया है।

बता दें कि, हरदा के टिमरनी से कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह के द्वारा लाड़ली बहना योजना को लेकर विधानसभा में सवाल उठाया गया था। जिसका सरकार ने जवाब दिया है। लाड़ली बहना योजना में सिर्फ 35 महिलाओं को अपात्र किया गया है। साथ ही योजना शुरु बहोने बाद से कुल 15 हजार 735 महिलाओं की मौत हो चुकी है। नवंबर 2023 के बाद एक भी महिला का नाम लाड़ली बहना योजना में नहीं जोड़ा गया है।

Published on:
05 Apr 2025 07:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर