18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chandrayaan-3 : चंदा मामा के दीदार के लिए आज शाम को खुलेगे एमपी के स्कूल, बच्चे देखेगे लाइव प्रसारण

सतना में शाम 5:30 बजे से चंद्रयान-3 की लैंडिंग का होगा लाइव प्रसारण

2 min read
Google source verification
chandrayaan-3.jpg

Chandrayaan-3

सतना. आज 23 अगस्त को जिले के इतिहास में पहली बार चंदा मामा के दीदार के लिए शाम को स्कूल खुलेगे और जिले की सभी स्कूलों में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इसके लिए स्कूलों में बुधवार शाम 5:30 बजे से साढ़े छह बजे तक विशेष सभा का आयोजित कर लाइव प्रसारण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान विद्यार्थियों व शिक्षकों को उपस्थित रहना होगा।

इस संबंध में मंगलवार को लोक शिक्षण संचालनालय ने निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी निर्देशों में कहा गया है कि भारत के चंद्रयान-3 मिशन अंतरिक्ष अन्वेषण की खोज में एक मील का पत्थर है। यह मिशन भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी एवं उद्योग के साथ ब्रांड इंडिया के लिए भी एक बड़ा कदम है।
भारत के चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग एक यादगार अवसर है जो विद्यार्थियों के मन में अंतरिक्ष विज्ञान अन्वेषण के लिए जिज्ञासा को बढ़ावा देगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों के मन में राष्ट्रीय गर्व एवं एकता की भावना उत्पन्न होगी। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस अवसर पर साक्षी बनेंगे।इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बुधवार की शाम 5:27 से प्रारंभ होगा। इस दौरान जिले के सभी स्कूल 23 अगस्त की शाम एक घंटे के लिए अलग से खुलेंगे। यह पहला ऐसा अवसर है, जब देर शाम स्कूल खोले जाएंगे। शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बच्चों को चंद्रयान-3 मिशन की लाइव कवरेज को दिखाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

आदेश के तहत 23 अगस्त को शाम 5:15 बजे से 6:15 बजे तक सरकारी स्कूल खोलने को कहा गया है। इस दौरान शाम 6 बजकर 04 मिनट पर चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। इसी का लाइव प्रसारण सभी स्कूलों में बच्चों को दिखाया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का भी प्रसारण होगा।

वर्जन

23 अगस्त को चन्द्रयान-3 की चंदमा की सतह पर लैडिंग का सीधा प्रसारण जिले के सभी स्कूलों में दिखाया जाएगा। शासन के आदेशानुसार इसके लिए शाम को एक घंटे के लिए सभी स्कूल अलग से खुलेगे। शाम को स्कूल खोलने और बच्चों को लाइव प्रसारण दिखाने की व्यस्था करने के निर्देश प्राचार्यों को दिए गए हैं।
नीरव दीक्षित, जिला शिक्षाधिकारी सतना