2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हस्तरेखा के 10 संकेत बताते हैं व्यक्ति को मान-सम्मान मिलेगा या नहीं

हस्तरेखा के 10 संकेत बताते हैं व्यक्ति को मान-सम्मान मिलेगा या नहीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 6 Jun 2018, 1:29 PM IST

learn hast rekha gyan in hindi

learn hast rekha gyan in hindi

सतना। हिन्दू धर्म में राशियों के साथ-साथ हस्तरेखा का बहुत बड़ा महत्व है। ज्योतिष के अनुसार हथेली में सूर्य रेखा बताती है कि व्यक्ति को पैसों के साथ मान-सम्मान मिलेगा या नहीं। सूर्य रेखा अनामिका उंगली के ठीक नीचे वाले भाग यानी सूर्य पर्वत पर होती है। सूर्य पर्वत पर जो रेखा खड़ी अवस्था में होती है, वह सूर्य रेखा कहलाती है। यदि किसी व्यक्ति के हाथ में यह रेखा दोष रहित हो तो व्यक्ति को घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान के साथ ही धन भी प्राप्त होता है। यह रेखा सभी लोगों के हाथों में नहीं होती।

मैहर के हस्तरेखा विशेषज्ञ पं मोहनलाल द्विवदी के अनुसार बुध पर्वत से जुड़ी कुछ खास बातें है। जैसे हथेली में सूर्य से राहु-केतु तक सभी ग्रहों के स्थान अलग-अलग बताए गए हैं। हथेली की इन जगहों को पर्वत कहा जाता है। सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत होता है। ये पर्वत देखकर व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता के बारे में जानकारी मिल जाती है। सूर्य रेखा सूर्य पर्वत से हथेली के निचले हिस्से मणिबंध या जीवन रेखा की ओर जाती है। सूर्य रेखा यदि दूसरी रेखाओं से कटी हुई हो या टूटी हुई हो तो इसका शुभ प्रभाव समाप्त हो सकता है।

बुध पर्वत से जुड़ी ये है खास बातें
- जिन लोगों की हथेली में बुध पर्वत पर खड़ी रेखाएं होती हैं। उन्हें घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलता है। इन्हें कई उपलब्धियां हासिल होती हैं। इनका दिमाग तेज चलता है।
- बुध पर्वत उभरा हो तो व्यक्ति का मानसिक स्तर काफी ऊंचा होता है। अपनी बोलने शैली से दूसरों को प्रभावित कर लेते हैं।
- हथेली में बुध पर्वत अधिक उभरा हुआ हो तो व्यक्ति लंबे समय तक युवा दिखाई देते हैं। इन लोगों के चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती है।
- अगर इस पर्वत पर रेखाओं की जाली हो तो ये अशुभ चिह्न होता है। इसकी वजह से बुद्धि संबंधी कामों में बाधाएं आती हैं।
- हथेली के अन्य पर्वतों की अपेक्षा बुध ज्यादा उभरा हुआ दिखता है तो व्यक्ति अच्छा प्रबंधक होता है।
- शुभ बुध पर्वत व्यक्ति को लाभ के अवसर पहचानने की कला प्रदान करता है। ये लोग श्रेष्ठ वक्ता होते हैं। वाणी से संबधित कामों में लाभ कमाते हैं।
- बुध पर्वत बहुत ज्यादा दबा हुआ दिखाई देता है तो व्यक्ति बुद्धि से संबंधित कामों में सफलता प्राप्त नहीं कर पाता है। ऐसे लोग के जीवन में पैसों की तंगी रहती है।
- अगर किसी व्यक्ति के हाथों में बुध पर्वत बहुत ज्यादा उभरा दिखाई देता है तो व्यक्ति बहुत चालाक होता है। हस्तरेखा में ऐसा पर्वत का शुभ नहीं माना जाता है।
- यदि बुध पर्वत पर गड्डा दिखता है या ये पर्वत चपटा है तो व्यक्ति अंधविश्वासी हो सकता है। ऐसे लोगों को समाज में मान-सम्मान नहीं मिल पाता है। ये लोग दिमाग से जुड़े काम में सफल नहीं हो पाते हैं।
- बुध पर्वत साफ और सुंदर दिखता है तो व्यक्ति सभी सुख प्राप्त करता है। घर परिवार में सुख शांति का वातावरण रहा है।

हथेली में सूर्य से राहु-केतु तक सभी ग्रहों के स्थान अलग-अलग बताए गए हैं। हथेली की इन जगहों को पर्वत कहा जाता है। सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत होता है। ये पर्वत देखकर व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता के बारे में जानकारी मिल जाती है।
पं मोहनलाल द्विवदी, ज्योतिषाचार्य मैहर