किस ब्लॉक में कहां हुआ प्रशिक्षण
विभागीय सूत्रों के अनुसार, सीधी विकासखंड में जिला मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीधी क्रमांक-१ का सभागार, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़रिया का सभागार तथा महर्षि विद्यालय जोगीपुर के सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। जबकि सिहावल विकासखंड में मॉडल स्कूल सिहावल, रामपुर नैकिन में उत्कृष्ट विद्यालय रामपुर नैकिन एवं कुसमी-मझौली विकासखंड के शिक्षकों व स्टाफ का प्रशिक्षण मॉडल स्कूल मझौली में आयोजित किया गया।