28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर: कांग्रेस की नई सरकार ने शारदा प्रबंध समिति के अशासकीय सदस्य हटाए, शासन ने जारी किए आदेश

शारदा प्रबंध समिति: पुजारी सहित अशासकीय सदस्य हटाए, राज्य शासन ने जारी किए आदेश

less than 1 minute read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Dec 27, 2018

maihar temple story in hindi maa sharda maihar wali wallpaper

maihar temple story in hindi maa sharda maihar wali wallpaper

सतना। कांग्रेस की नई सरकार सभी राजनीतिक नियुक्तियों को निरस्त करती जा रही है। इसी क्रम में मां शारदा देवी मंदिर प्रबंध समिति के पुजारी सदस्य सहित सभी अशासकीय सदस्यों की नियुक्तियां निरस्त कर दी गई हैं। इस संबंध में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें, कलेक्टर की अध्यक्षता वाली मां शारदा देवी मंदिर प्रबंध समिति में पांच अशासकीय सदस्यों की नियुक्ति की जाती है। आमतौर पर ये सभी सदस्य सत्ताधारी दल के ही होते आए हैं।

लिहाजा, सत्तापक्ष में हुए बदलाव का खामियाजा भी अब इन्हें भुगतना पड़ेगा। कांग्रेस सरकार ने आने के साथ ही मां शारदा देवी मंदिर प्रबंध समिति के शामिल सभी अशासकीय सदस्यों की नियुक्तियां निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। राजधानी से मिली जानकारी के अनुसार उप सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग किरण मिश्रा ने इस संबंध में कलेक्टर को सूचित कर आगामी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।

पांच अशासकीय सदस्य
मां शारदा देवी मंदिर प्रबंध समिति में कुल ५ अशासकीय सदस्य होते हैं। अभी तक इनमें सदस्य पुजारी देवी प्रसाद पाण्डेय, सदस्य सनद गौतम, रविनंदन मिश्रा, कमलेश सुहाने और देवेन्द्र पाण्डेय शामिल रहे हैं। इनकी नियुक्ति मई 2010 में तीन वर्ष के लिए बतौर अशासकीय सदस्य की गई थी, जिसे बाद में आगामी आदेश तक यथावत रखे जाने का आदेश जारी किया गया था। शासन के नए आदेश के बाद अब इन सभी अशासकीय सदस्यों की नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से निरस्त हो गई हैं। नए गठन के संबंध में अभी कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।

Story Loader