1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मानिकपुर-कटनी रेल विद्युतीकरण: मेंबर ऑफ ट्रैक्शन ने किया विंडो निरीक्षण, फरवरी 2019 से दौड़ने लगेगी पैसेंजर गाड़ियां

बोर्ड के सदस्य ने देखा रेल विद्युतीकरण, मानिकपुर से कटनी तक की स्थिति का लिया जायजा

less than 1 minute read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Dec 17, 2018

Manikpur-Katni Rail Electrification new electric railway line in mp

Manikpur-Katni Rail Electrification new electric railway line in mp

सतना। रेलवे बोर्ड के सदस्य (मेंबर ऑफ ट्रैक्शन) घनश्याम सिंह ने रविवार को रेल विद्युतीकरण का जायजा लिया। उन्होंने मानिकपुर से कटनी तक विंडो इंस्पेक्शन कर चल रहे कार्यों की स्थिति का आकलन किया। वे सतना भी पहुंचे। यहां अधिकारियों से चर्चा करते हुए कटनी की ओर रवाना हो गए। उनके साथ सीपीडीआइ लखनऊ एसएस द्विवेदी भी थे। सतना-कटनी, सतना-मानिकपुर और सतना-रीवा रेल विद्युतीकरण के कार्य को गति देने का काम जारी है। रेल बोर्ड ने इसके लिए फरवरी 2019 तक लक्ष्य रखा है।

प्रोजेक्ट विलंब
शुरुआती दौर में काम पिछडऩे के कारण प्रोजेक्ट विलंब हो रहा है। लिहाजा, रेल बोर्ड मामले को गंभीरता से ले रहा है। इसी तारतम्य में पहले जीएम इंस्पेक्शन हुआ था अब मेंबर ऑफ ट्रैक्शन ने स्थिति का जायजा लिया है। बताया गया कि वे मानिकपुर तक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के माध्यम से आए। बकायदा आरए (विशेष कोच) लगाया गया था। उसके बाद वाराणसी-उदना एक्सप्रेस में मानिकपुर से आरए जोड़ा गया। इसमें सवार होकर मेंबर ऑफ ट्रैक्शन घनश्याम सिंह और सीपीडीआइ लखनऊ एसएस द्विवेदी ने विंडो इंस्पेक्शन पूरा किया।

तय समय में काम पूरा होना संभव नहीं
निरीक्षण के बाद स्थानीय अधिकारियों की हरकत देखने को मिल रही थी। रेल बोर्ड निर्धारित समय के अंदर काम पूरा करना चाहता है। वहीं वर्तमान स्थिति में खंभों के लिए गड्ढे खोदने तक काम हुआ है। पोल की शिफ्टिंग व तार का खींचना शेष है। ऐसे में कार्य को तीन माह के अंदर पूरा होने की संभावना कम है। लेकिन, रेल बोर्ड जिस तरह से गंभीरता बरत रहा है, ऐसे में स्थानीय अधिकारियों पर गाज भी गिर सकती है।