23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां सबसे ज्यादा होता है विटामिन और मिनरल्स से भरपूर खरबूजा

मध्यप्रदेश के सतना जिले में खरबूजे की सबसे अधिक खेती होती है, चूंकि खरबूजे में पर्याप्त मात्रा में विटामिन और मिनरल्स होते हैं.

2 min read
Google source verification
यहां सबसे ज्यादा होता है विटामिन और मिनरल्स से भरपूर खरबूजा

यहां सबसे ज्यादा होता है विटामिन और मिनरल्स से भरपूर खरबूजा

सतना. मध्यप्रदेश के सतना जिले में खरबूजे की सबसे अधिक खेती होती है, चूंकि खरबूजे में पर्याप्त मात्रा में विटामिन और मिनरल्स होते हैं, इस कारण खरबूजे का सेवन करना हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, वैसे भी गर्मी के मौसम में खरबूजा हमें कई बीमारियों से बचाते हुए शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

बाजार में इन दिनों खरबूजे की भरपूर आवक हो रही है, गर्मियों में रसेदार फलों में खरबूजे की गिनती की होती है। इसे खाने से डिहाइड्रेशन की समस्या से बचा जा सकता है। खरबूजे में विटामिन ए, विटामिन बी-6, फाइबर और फोलिक एसिड जैसे खनिज लवण पाए जाते हैं। आपको बता दें कि लोगों को इसकी मिठास के साथ साथ इसकी खुशबू भी काफी पसंद आती हैं।

खरबूजा खाने के फायदे
1. खरबूजे में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसी वजह से खरबूजा वजन घटाने में मदद करता है। इसके साथ ही खरबूजा खाने से भूख भी जल्दी नहीं लगती है।
2. खरबूजे में बीटा कैरोटीन पाया जाता है। जो शरीर में जाकर विटामिन ए में परवर्तित हो जाता है। जिससे मोतियाबिंद और स्वास्थ्य दृष्टि में सुधार होता है।
3. खरबूजा खाने से आपका पाचनतंत्र तो ठीक रहता ही है। साथ ही यह आंतों को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है। इसके अलावा कोलेरेक्टल कैंसर के खतरे को भी कम करता है।

4. खरबूजा खाने से पीरियड्स में होने वाले पेट दर्द, ऐंठन जैसी परेशानियों में भी खाफी मदद मिलती है।

5. खरबूजे में पाए जाने वाला विटामिन आपके बालों को झ?ने से तो रोकता ही है, आप खरबूजे का पेस्ट बनाकर इसे 10 मिनट के लिए बालों में लगा सकते हैं।

6. खरबूजा पोटेशियम से भरपूर होता है। जो मस्तिष्क में ऑक्सीजन की कमी पूरी करता है। इसके अलावा खरबूजे में सुपरऑक्साइड डिसूटासेज भी पाया जाता है। जो रक्तचाप को कम करके तंत्रिकाओं को राहत प्रदान करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें : सरकारी नौकरी दिलाने वाला गिरफ्तार, एसडीएम के रीडर के यहां छापा

खरबूजे के उत्पादन में देश में तीसरे नंबर पर है एमपी
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार साल 2020-2021 के अनुसार पूरे देश में 69 हजार हेक्टेयर में खरबूजे की खेती की गई थी। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के सतना जिले और उसके आसपास के गांवों में खरबूजे का उत्पादन सबसे ज्यादा होता है। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद विकास प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश में 127.48 मिलियन टन खरबूजे का उत्पादन होता है। इस मामले में मध्यप्रदेश देश में तीसरे नंबर पर है। जो देश के कुल उत्पादन का 10.36 फीसदी है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश पहले और आंध्रप्रदेश दूसरे नंबर पर है।