
Moderate weather patterns in Madhya Pradesh
सतना। एक सप्ताह से उछल रहे पारे पर शुक्रवार को अचानक ब्रेक लग गया। सुबह से चली बर्फीली हवाओं ने एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल दिया। सर्द हवा के कारण सूरज के तेवर ठंडे पड़ गए। दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री से अधिक नहीं चढ़ पाया। शाम ढलते ही तापमान तेजी से लुढ़का और रात में अचानक गलन बढ़ गई।
मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच ठंड ने रफ्तार पकड़ी तो लोगों ने एक बार फिर से गर्म कपड़े निकाल लिए। मौसम विभाग का कहना है, चक्रवात का प्रभाव कम होने तथा पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रहा है। हवा का रुख उत्तरी होने के कारण सर्द हवाओं से दिन के तापमान में रेकॉर्ड 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
आज से छाएगी धुंध और गिरेगा पारा
पश्चिमी विक्षोभ का असर बढऩे से विंध्य में तापमान गिरने की शुरुआत हो चुकी है। उत्तर से आ रहीं नम हवाओं के कारण आसमान में धुंध छाने से दिन और रात के तापमान में और गिरावट होगी। आने वाले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के आसार हैं। इससे रात में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। धुंध के कारण सूरज की तपशि कम होने से दिन में भी सर्दी का असर बढ़ेगा।
तापमान
- अधिकतम 28.6 डिसे
- न्यूनतम 16.9
- नमी 68 फीसदी
Updated on:
17 Nov 2018 03:34 pm
Published on:
17 Nov 2018 03:34 pm
