15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्यप्रदेश की वैष्णवी ने रूस में जीता स्वर्ण पदक, मुख्यमंत्री बोले- बिटिया पर गर्व है

Moscow Stars Wushu Championship 2024 -मध्यप्रदेश के सतना जिले की रहने वाली वैष्णवी ने भारत को दिलाया गोल्ड मोडल...। मुख्यमंत्री एवं खजुराहो सांसद ने दी बधाई...।

2 min read
Google source verification

सतना

image

Manish Geete

Mar 05, 2024

satna_girl_vaishnavi___tripathi_win_gold_medal.png

satna girl vaishnavi tripathi win gold medal- मध्यप्रदेश की वैष्णवी त्रिपाठी ने रूस में संपन्न हुई इंटरनेशनल मॉस्को वुशु स्टार चैंपियनशिप 2024 में स्वर्ण पद जीत कर इतिहास रच दिया। वैष्णवी सतना जिले की रहने वाली हैं। भारत को स्वर्ण पदक जिताने वाली वैष्णवी को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बधाई दी है।

रूस में 28 फरवरी से 5 मार्च तक इंटरनेशनल मॉस्को वुशु स्टार चैंपियनशिप 2024 का आयोजन हुआ था। इसमें हिस्सा लेने के लिए भारतीय खिलाड़ियों के साथ ही मध्यप्रदेश के सतना जिले के रामपुर बघेलान की वैष्णवी त्रिपाठी भी गई थी। वैष्णवी के पिता विनोद त्रिपाठी पुलिस में हैं और वे वार्ड नंबर 2 में रहते हैं। वैष्णवी की बड़ी बहन गीतांजलि त्रिपाठी भी वुशु खिलाड़ी हैं।

उन्होंने भी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए स्वर्ण पदक जीते हैं। बड़ी बहन को देखकर ही वैष्णवी ने वुशू खेलने का फैसला किया और आज इस मुकाम पर पहुंच गई हैं। वैष्णवी इसे पहले 2019 में जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। मॉस्को में आयोजित इस प्रतिक्रिया में 12 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

प्रदेश के प्रतिभावान वूशु खिलाड़ी अंजुल नामदेव, शुभमनी पांडे, वैष्णवी त्रिपाठी, प्रियंका केवट अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलने के लिए रूस रवाना हो गए। मध्य प्रदेश वूशु संघ की सचिव सारिका गुप्ता ने बताया कि चारों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्पर्धा के पदक विजेता खिलाड़ी हैं। अंजुल कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं स्पर्धा में हिस्सा ले चुके हैं।

रशिया में सतना की बेटी वैष्णवी त्रिपाठी ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर मध्यप्रदेश और पूरे देश को गौरवान्वित किया है। बेटी आप आगे भी सफलता के पथ पर ऐसे ही बढ़ते हुए प्रदेश और देश की प्रतिष्ठा व सम्मान बढ़ाती रहो, आपको उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं, आशीर्वाद।

इधर, खजुराहो सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने एक्स अकाउंट से लिखा है कि सतना की बेटी वैष्णवी त्रिपाठी ने International Moscow Wushu Championship2024 में 48 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर देश एवं मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि के लिए वैष्णवी बिटिया को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।