ये है मामला
माशिमं के सचिव ने एक आदेश जारी करते हुए बताया, हाइस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा वर्ष 2017-18 के परिणाम की घोषणा, मेधावी छात्रों को पुरस्कृत एवं प्रोत्साहित करने मुख्यमंत्री निवास में 14 मई को सुबह 8.30 बजे कार्यक्रम आयोजित है। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को गंतव्य स्थान तक पहुंचाने, ठहरने एवं भोजन व्यवस्था आदि के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। इस आदेश को अगर सही माना जाए तो बोर्ड परीक्षा परिणाम 14 मई को घोषित होंगे और मेधावी छात्रों का सम्मान भी सीएम द्वारा किया जाएगा।