10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP election 2018: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शाही रोड शो कर लिया मां शारदा से आर्शीवाद

MP election 2018: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शाही रोड शो कर लिया मां शारदा से आर्शिवाद

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Nov 19, 2018

MP election 2018: BJP president Amit shah in maihar, satna, rewa visit

MP election 2018: BJP president Amit shah in maihar, satna, rewa visit

सतना। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार शाम मैहर में भाजपा प्रत्याशी नारायण त्रिपाठी के पक्ष में रोड शो किया। वे मैहर के प्रमुख बाजार से होते हुए अग्रसेन चौक पहुंचे और रोड शो खत्म किया। उनके साथ रथ पर प्रदेशाध्यक्ष राकेश ङ्क्षसह, सांसद गणेश सिंह, जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, यात्रा प्रभारी धीरेज पांडेय मौजूद रहे।

शाह का रोड शो मैहर के अग्रसेन चौक से शुरू होने वाला था। लेकिन, अंतिम समय में बदलाव हुआ। उन्हें रीवा के देवतलाब में आयोजित कार्यक्रम के बाद हेलीकाप्टर से मैहर आना था पर अंधेरा होने से हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर सका। इसके चलते वे सड़क मार्ग से मैहर के लिए रवाना हुए।

इस तरह वे पांच बजे की जगह 7.40 पर पहुंचे। पहुंचने के साथ ही काली माता चौक से रोड शो शुरू हुआ, जो कटरा बाजार, घंटाघर, पूरब दरवाजा, चौरसिया मोहल्ला, रंगलाल चौराहा, दक्षिण दरवाजा होते हुए अग्रसेन चौक पहुंचा और जहां रोड शो खत्म हुआ। अमित शाह का 1 घंटे 15 मिनट तक चला। शाह ने रात्रि विश्राम मैहर के सर्किट हाउस में किया है। वे सोमवार सुबह 8 बजे मां शारदा के दर्शन करने पहुंचेंगे। उसके बाद स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक करेंगे।

एक जैसी झालर
रोड शो के लिए भाजपा ने पूरे बाजार को एक जैसी बिजली की झालर से पाट दिया था। हर दुकान के सामने झालर दिख रही थी, जो एक जैसे ढंग से लगाई गई थी। बताया गया कि झंडा बैनर पोस्टर से भी बाजार को पाट दिया गया था। निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर झंडा बैनर हटाए गए। झालर लगी रही।

कार्यक्रम की दिशा बदली
शुरू में कार्यक्रम में अग्रसेन चौक से शुरू होना था और कालीमाता चौक पर खत्म होने वाला था। जब वे सड़क मार्ग से पहुंचे, तो पहले कालीमाता चौक पड़ा। इससे कार्यक्रम वहां से शुरू किया गया। इसके लिए आधा घंटा पहले पूरे मैहर में अनाउंस तक किया गया।