
MP election 2018: vidhan sabha chunav prachar vahan me BSP avval
सतना। पर्चा वापसी के बाद प्रचार में चुनावी घोड़े दौड़ाने के मामले में हाथी की चाल सबसे ज्यादा तेज है। जबकि भाजपा दूसरे तथा कांग्रेस तीसरे नंबर पर है। जिले में 15 नवंबर तक की वाहन अनुमति की स्थिति देखें तो सर्वाधिक 42 वाहनों के साथ मैहर से बसपा प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह सबसे आगे हैं।
इसके बाद चित्रकूट से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह गहरवार ने 37 वाहनों की तथा कांग्रेस प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी ने 36 वाहनों की अनुमति ली है। जिलास्तर पर पार्टीवार वाहनों की अनुमति की संख्या देखें तो भाजपा, कांग्रेस और बसपा ने ही अनुमति ली है। भाजपा ने सर्वाधिक 5 वाहन तथा कांग्रेस व बसपा ने एक-एक वाहन की अनुमति ली है।
नागौद: नागेंद्र 31, यादवेंद्र 4
विधानसभावार प्रचार कार्य के लिए वाहनों की सर्वाधिक 31 वाहनों की अनुमति भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह ने ले रखी है। कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह महज 4 वाहनों के साथ प्रचार कर रहे हैं। यहां से बसपा ने 2 तथा अन्य दलों की ओर से 46 वाहनों की अनुमति ली गई है।
चित्रकूट: भाजपा, कांग्रेस के बाद बसपा
विधानसभा में भाजपा 37, कांग्रेस 36 के साथ बसपा के रावेंद्र सिंह ने 15 वाहन प्रचार कार्य में अनुमति से लगा रखे हैं। सपा ने 4 व अन्य दलों की ओर से 14 वाहनों की अनुमति ली गई है।
रैगांव: भाजपा से आगे कांग्रेस
विधानसभा की स्थिति देखें तो भाजपा के जुगुलकिशोर बागरी ने 12 वाहन, कांग्रेस की कल्पना वर्मा 24, बहुजन समाज पार्टी की ऊषा चौधरी ने 11 वाहनों की अनुमति ली है। यहां समाजवादी और अन्य दलों के कोई वाहन 15 तक अनुमति के साथ नहीं चल रहे थे।
सतना: कांग्रेस-बसपा बराबर
विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी शंकरलाल तिवारी ने 14 वाहनों की अनुमति ली है तो कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा ने 17, बसपा के पुष्कर सिंह ने 17 वाहनों की अनुमति 15 नवंबर तक ली थी। अन्य दलों द्वारा 11 वाहनों की अनुमति ली गई है।
मैहर: बसपा ने सबको पीछे छोड़ा
विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी नारायण त्रिपाठी ने 23, कांग्रेस के श्रीकांत चतुर्वेदी 20, बसपा 42, सपा 19, अन्य दलों ने 13 वाहनों की अनुमति ली है।
अमरपाटन: यहां कांग्रेस अव्वल
विधानसभा से भाजपा के रामखेलावन ने 14, कांग्रेस के डॉक्टर राजेन्द्र सिंह ने 17, बसपा के छंगेलाल कोल ने 7 तथा सपा 3 व अन्य दलों ने 6 वाहनों की अनुमति ली है।
रामपुर बाघेलान: भाजपा 19, कांग्रेस 21
रामपुर बाघेलान विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विक्रम सिंह ने 19, कांग्रेस रामशंकर पयासी ने 21, बसपा के रामलखन पटेल ने 13 वाहनों की अनुमति ली है। अन्य दलों ने 8 वाहनों की अनुमति ली है।
Published on:
20 Nov 2018 01:10 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
