9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP election news: चुनावी मौसम में बढ़ी ज्योतिषियों की डिमांड, बिना शुभ मुहूर्त जानें नेताजी नहीं जाते पर्चा दाखिल करने

MP election news: चुनावी मौसम में बढ़ी ज्योतिषियों की डिमांड, बिना शुभ मुहूर्त जानें नेताजी नहीं जाते पर्चा दाखिल करने

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Nov 05, 2018

MP election news: chunavi mausam me badi jyotisho ki demand

MP election news: chunavi mausam me badi jyotisho ki demand

सतना। चुनावी मौसम में ज्योतिषी और पंडितों की चिंता भी नेताजी करने लगते हैं। वे पांच साल तक भले ही अपने मन से काम करें पर चुनावी दौर में हर कदम पंडितों से पूछकर उठाते हैं। इसमें नामांकन दाखिल करना अहम होता है। यही कारण है कि अधिकतर नेताओं को धनतेरस का इंतजार है। शुभ मुहूर्त के चलते इस दिन सबसे ज्यादा नामांकन होने की संभावना है। ज्योतिषियों की मानें तो नामांकन दाखिल करने के लिए सबसे शुभ मुहूर्त धनतेरस है। दिन में दोपहर 1.29 से शाम 5.48 तक शुभ मुहूर्त है। बता दें कि 9 नवंबर तक नामांकन फार्म जमा होंगे। इसके बाद नाम वापसी, स्कूटनी, फार्म निरस्ती आदि प्रक्रिया की जाएगी।

अबुझ मुहूर्त के बीच शुभ मुहूर्त
पंडित मोहन द्विवेदी कहते हैं, धनतेरस का दिन शुभ दिन है। इस दिन किसी भी काम की शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा पंचांग में भी शुभ मुहूर्त देख कर कार्य किए जाते हैं। धनतेरस के अबुझ मुहूर्त के बीच कई शुभ मुहूर्त हैं। दिन के समय दोपहर 1.29 से 5.48 के बीच शुभ मुहूर्त हैं। जिसमें कोई भी काम कर सकते हैं। 2.56 से 4.22 तक लाभ होने के साथ ही वार बेला भी है, जिसमें कुछ उपाय कर ही शुभ कार्य करना चाहिए।

अमृत काल सबसे अच्छा
दोपहर 1.29 से 5.48 तक मुहूर्त शुभ हैं। इसमें 1.29 से 2.56 चरकाल है। इसका प्रभाव आमतौर पर शुभ माना जाता है। शुक्र की चर प्रकृति के कारण, चर चौघडिय़ा को यात्रा उद्देश्य के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। इसके बाद दोपहर 2.56 से 4.22 लाभ से लाभ काल होगा। लाभ चौघडिय़ा को शिक्षा शुरु करने के लिए तथा नया कौशल प्राप्त करने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। धनतेरस पर शाम 4.22 से 5.48 अमृत काल है। अमृत चौघडिय़ा को सभी प्रकार के कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है।

धनतेरस के दिन के शुभ मुहूर्त
- सुबह 6.18 से 7.44 अमृत
- सुबह 7.44 से 9.11 काल
- सुबह 9.11 से 10.37 शुभ
- सुबह 10.37 से 12.03 रोग
- दोपहर 12.03 से 1.29 उद्वेग
- दोपहर 1.29 से 2.56 चर
- दोपहर 2.56 से 4.22 लाभ
- शाम 4.22 से 5.48 अमृत