
सतना। उचेहरा थाना क्षेत्र के अतरवेदिया गांव में आधा दर्जन किसान (MP Farmers) हाइटेंशन टावर पर चढ़ गए। वे यहां चढ़कर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। दरअसल किसान (MP Farmers) पावरग्रिड कंपनी के खिलाफ अपना रोष जाहिर कर रहे थे। किसानों का आरोप है कि कंपनी ने अब तक उन्हें मुआवजा राशि नहीं दी है। जबकि उनके (MP Farmers) खेत में हाइटेंशन टावर लगाए कंपनी को वर्षों बीत गए हैं।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को आदिवासी गौरव दिवस प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू शहडोल में हैं और सीएम शिवराज सिंह चौहान गौरव दिवस के इस कार्यक्रम में व्यस्त हैं। इधर (MP Farmers) सतना में किसान टावर चढ़कर विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं। उनका (MP Farmers) कहना है कि कंपनी की ओर से जब तक उन्हें लिखित में मुआवजा देने का आदेश नहीं दिया जाएगा तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेंगे।
गौरतलब है कि प्रदर्शनकारियों में दो आदिवासी किसान (MP Farmers) भी हैं। इनमें से एक (MP Farmers) ने पिछले दिनों उचेहरा एसडीएम के वाहन के नीचे दिन भर लेट कर प्रदर्शन कर चुका है। वहीं कुछ माह पहले भी यहां दर्जनों किसान (MP Farmers) टावर पर चढ़े थे और इसी तरह कंपनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।
Published on:
15 Nov 2022 02:22 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
