8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP News: मध्यप्रदेश में क्रूरता की सारी हदें पार…कुत्तों के हाथ-पैर बांधकर नदी में फेंकने की कोशिश, वीडियो वायरल

MP News: मध्यप्रदेश के सतना जिले से मानवता को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। जहां दो शख्स कुत्तों को सतना नदी में फेंकन के प्रयास कर रहे थे। जिसका वीडियो वायरल हो गया।

2 min read
Google source verification

सतना

image

Himanshu Singh

Aug 03, 2024

satna news

satna news

MP News: मध्यप्रदेश के सतना जिले से इंसनियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां 6 कुत्तों को बोरी में बंद करके सतना नदी में फेंकने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान पुल के ऊपर से गुजर रहे दो युवकों ने इन आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इन आरोपियों ने कुत्तों के हाथ-पैर बांध रखे थे और बोरी में बंद करके नदी में फेंकने का प्रयास कर रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

राहगीरों ने बचाई जान


यह पूरा मामला सतना नदी सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां शुक्रवार को बारिश के दौरान दो लोग ई-रिक्शा में बोरियों में भरकर कुत्तों को लेकर सतना नदी पुल पर आए। यहां से परिमल त्रिपाठी और बृजेश यादव नाम के दो युवक अपनी बाइक से गुजर रहे थे। तभी वहां खड़े ई-रिक्शा से कुत्तों के रोने और चिल्लाने की आवाज आई। इसी दौरान उन्होंने रिक्शा चालक और उसके साथियों से पूछा तो वह इधर-उधर की बातें करने लग गए। जिसके बाद बाइक सवार ने सख्ती दिखाकर बोरियां खुलवा ली। जब बोरियां खुली तो उसमें से 6 कुत्ते मिले, जिनके हाथ-पैर बंधे हुए थे।

पुलिस अधीक्षक ने जांच के निर्देश दिए


वायरल वीडियो पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसके जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं।

वहीं कोतवाली थाना टीआई ने कहा कि टीआई कोतवाली शंखधर द्विवेदी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच में पाया गया कि कुत्तों की जान परिमल त्रिपाठी और बृजेश यादव के द्वारा बचाई गई,दोनों ने बताया कि वे बाइक जा रहे थे सतना नदी के पुल पर ई रिक्सा खड़ा था,जिसके अंदर से कुत्तों के आवाज आ रही थी। जब दोनों को संदेह हुआ तो उन्होंने बाइक रोक ई रिक्शा चालक से कुत्तों के रोने की आवाज के बारे में पूछा तो वह आनाकानी करने लगा। शक होने ई रिक्सा में लोड बोरो को खुलवा कर देखा,बोरो के अंदर 6 कुत्ते भरे हुए थे,जिनके पैर बंधे थे। टीआई कोतवाली ने बताया कि जांच उपरांत आरोपी नन्दू बंशकार, और प्रदीप बंशकार दोनों निवासी बजरहा टोला के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।