
जगद्गुरु रामभद्राचार्य से सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने ली गुरु दीक्षा। फोटो- Shri Sadguru Seva Sangh Trust FB
MP News: भारतीन सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बुधवार को अपनी पत्नी संग चित्रकूट में जगदगुरु रामभद्रचार्य का आशीर्वाद लिया। इस दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सेना प्रमुख को दीक्षा के साथ जीत का मंत्र भी दिया। उन्होंने गुरुदीक्षा देने बाद दक्षिणा मांगी है। जिसमें रामभद्राचार्य ने पाक अधिकृत कश्मीर यानी PoK मांगा है।
सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी को दीक्षा देने के बाद जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि मैंने उन्हें राम मंत्र के साथ वही दीक्षा दी जो भगवान हनुमान ने मां सीता से ली थी और फिर लंका पर विजय प्राप्त की थी। मैंने उनसे दक्षिणा मांगी है कि मुझे पाक अधिकृत कश्मीर यानी PoK चाहिए।
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने खुलासा करते हुए कहा कि यह ऑपेरशन सिर्फ 5 दिना का टेस्ट मैच था। जिसे सेना ने 4 दिनों में ही जीत लिया। इसमें सबसे खास बात यह रही कि इस दौरान किसी भी आम नागरिक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। ऑपरेशन का मुख्य लक्ष्य आतंकी गतिविधियों को पूरी तरह खत्म करना था। इस बार की जीत में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल सबसे अहम रहा।
दरअसल, कुछ दिनों पहले ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर उसके आंतकी ठिकानों को नेस्तानाबूत कर दिया था। इस सैन्य कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए थे।
Updated on:
29 May 2025 04:34 pm
Published on:
29 May 2025 04:33 pm

