31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के इस जिले में सोलर प्लांट के लिए जमीन का चिन्हांकन शुरू

MP News: मध्यप्रदेश के सतना जिले की रैगांव विधानसभा में सोलर प्लांट के लिए जमीन चिन्हित करना शुरु कर दी गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

सतना

image

Himanshu Singh

Aug 31, 2025

pratima bagri

MP News: मध्यप्रदेश के सतना जिले की रैगांव विधानसभा में 26 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिंहपुर क्षेत्र में सोलर पार्क की स्थापना सहित क्षेत्र के विकास की अनेक सौगातें दी थीं। जिसके बाद सोलर पार्क के जरूरी जमीन का चिन्हांकन शुरु कर दिया गया है।

15 लाख की लागत सामुदायिक पार्क का लोकार्पण

शनिवार को सिंहपुर में फूलमती माता मंदिर के पास 15 लाख रुपए लागत से निर्मित सामुदायिक पार्क के लोकार्पण तथा सिंहपुर बस स्टैण्ड में पेवर ब्लाक और चबूतरा निर्माण के भूमिपूजन अवसर पर संबोधित कर रही थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद गणेश सिंह ने की। इस अवसर पर जनपद सदस्य राजमणि कुशवाहा, सरपंच रामशिरोमणि कोरी, एसडीएम जीतेन्द्र वर्मा, सीईओ अशोक मिश्रा सहित कई अन्य नागरिक उपस्थित थे।

क्या बोलीं राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी

राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि संपूर्ण विधानसभा में सिंहपुर अपना विशेष स्थान रखता है। सिंहपुर में शहर के वार्डों की तरह ग्राम पंचायत ने सामुदायिक पार्क का निर्माण किया है। इसके संरक्षण और पार्क की खूबसूरती को कायम रखना हर ग्रामवासी की जिमेदारी है। सिंहपुर की बाजार की सडक के चौडीकरण का निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू होगा। रामलीला मैदान में ओपेन जिम के संसाधन उपलब्ध कराये गये हैं। इसे भी पक्के पार्क का स्वरूप दिया जायेगा। सिंहपुर के महाविद्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का सुव्यवस्थित रूप से संचालन किया जायेगा। सांसद गणेश सिंह ने कहा कि सिंहपुर आसपास के क्षेत्र का प्रमुख स्थान है। यहां जनहित की आवश्यकता को देखते हुए ग्राम पंचायत ने नमो पार्क बनाया है। इस दौरान सांसद ने लोगों की स्थानीय समस्यायें भी सुनी और निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सिंहपुर सड़क की स्थिति ठीक नहीं है इसे बेहतर किया जायेगा। कार्यक्रम में पार्क में पौधा रोपण भी किया।