14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वृद्धा आश्रम की सेहत सुधारने पुलिस ने बढ़ाया मदद का हाथ, आईजी की पहल से बुजुर्गों को मिलेगी मदद

वृद्धा आश्रम की सेहत सुधारने पुलिस ने बढ़ाया मदद का हाथ, आईजी की पहल से बुजुर्गों को मिलेगी मदद

2 min read
Google source verification
MP Police help of satna vridh Ashram

MP Police help of satna vridh Ashram

सतना। जो अपनों का सहारा पाने के लिए तरस गए उन बुजुर्गों की मदद के लिए पुलिस ने हाथ बढ़ाया है। वृद्ध आश्रम में जिंदगी के आखिरी दिन गुजार रहे असहाय वृद्धों की सेवा के लिए पुलिस महानिरीक्षक उमेश जोगा ने पहल की है। उनकी यह पहल पहले दिन से ही रंग लाने लगी है। उम्मीद है कि अब जल्द ही चित्रकूट के प्रमोद वन वृद्ध आश्रम की सेहत में सुधार हो जाएगा।

शनिवार को आइजी जोगा, डीआइजी अविनाश शर्मा और पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर चित्रकूट पहुंचे थे। रविवार को आइजी ने वृद्ध आश्रम का रुख किया। आइजी जोगा ने पत्रिका को बताया, प्रमोद वन के वृद्ध आश्रम में वह कुछ दिनों पहले गए थे।

वह अपनों से दूर

वहां के हालात देखने के बाद मालूम हुआ कि उम्र के जिस पड़ाव में बुजुर्गों को सहारे की जरूरत है, उस दौर में वह अपनों से दूर हैं। कुछ बुजुर्गों को उनके बच्चे यहां चित्रकूट के मंदिरों में छोड़कर चले गए तो कुछ पारिवारिक कलह के कारण अपनों से दूरी बना चुके हैं। यह सब देखते ही आइजी जोगा ने ठान लिया था कि बुजुर्गों की किसी न किसी तरह सेवा करना है। इसलिए उन्होंने फिर से इस वृद्ध आश्रम का रुख किया और पहले ही दिन से बुजुर्गों की मदद से ही हाथ आगे बढऩे लगे।

सीएसआर से होगा कायाकल्प
आइजी जोगा ने बताया कि वृद्ध आश्रम 1982 में बना था। मौजूदा समय में यहां के आवास जीर्णशीर्ण हालात में हैं। बुजुर्गों से यहां की समस्याओं के बारे में जानने के बाद बघवार स्थित अल्ट्राटेक प्लांट के अधिकारियों से बात की गई। वह सीएसआर के तहत यहां का कायाकल्प करने के लिए तैयार हो गए। कंपनी से कैटन मन विजय सिंह के निर्देश पर आईटीआई प्रचार्य आरबी कटारे, कंपनी अधिकारी उमा निवास मिश्रा ने वृद्ध आश्रम का जायजा लेते हुए यहां निर्माण कार्यों का खाका तैयार कर लिया है। अब जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

लगेगा 55 इंच का टीवी
आइजी जोगा ने बताया कि वह रीवा जिले की पुलिस की मदद से इस वृद्ध आश्रम में 55 इंच का टीवी लगवाएंगे। ताकि मनोरंजन के लिए साधन मिल सके। उनका कहना है कि यहां एक पुराना टीवी है जो बिगड़ चुका है। ऐसे में एक साथ कई लोगों के देखने के लिए बड़ा टीवी लगाया जाएगा।

एसपी देंगे शाल
आइजी जोगा के कहने पर कई पुलिस अधिकारियों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। एसपी संतोष सिंह गौर ने सभी बुजुर्गों के लिए शाल देने की बात कही। जिले में पदस्थ रह चुके एसपी राजेश हिंगणकर ने यहां के लिए 10 बोरा गेहूं अपनी ओर से भेजने को कहा है। सतना जिले में ही सेवाएं दे चुके डीएसपी इसरार मंसूरी ने आश्रम के बुजुर्गों के लिए 65 रजाई भेजने की बात कही है। इसी तरह टीआई थाना मैहर अशोक पाण्डेय ने तेल के टीन अपनी ओर से पहुंचा दिए हैं। सीधी जिले से दो क्विंटल दाल और शक्कर भेजी जा रही है। आइजी जोगा, डीआइजी शर्मा ने दस्यु प्रभावित इलाकों के सभी मुखबिरों से संपर्क साधा।

बंद हो गई पेंशन
इस आश्रम में 64 असहाय वृद्ध रहते हैं। इसमें 55 महिलाएं और 9 पुरुष हैं। इसके अलावा 55 पेंशनर भी रहते हैं। सभी असहाय 64 बुजुर्गों को एक हजार रुपए प्रति माह पेंशन मिलती थी। लेकिन विगत पांच माह से पेंशन मिलना बंद हो गई। यह पता चलने पर आइजी जोगा ने कलेक्टर सतना सतेन्द्र सिंह से बात की तो उन्होंने इस मसले में जल्द ही कार्रवाही करने का आश्वासन दिया है। उम्मीद है अब बुजुर्गों को मिलने वाली राशि फिर उनके खाते में आ सकेगी।