28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP विधानसभा चुनाव: 21 कमरों का बनेगा स्ट्रांग रूम, 14 कमरों में होगी मतगणना

व्यंकट-एक में होगी मतगणना और सामग्री वितरण, जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया स्थल अवलोकन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 3 Sep 2018, 5:28 PM IST

bjp

bjp

सतना। विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेजी हो गई हैं। विगत दिवस राजधानी में जिला निर्वाचन अधिकारियों की बैठक के बाद अब चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर व्यवस्थाओं में गति आ गई है। रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश शुक्ला ने मतदान सामग्री वितरण स्थल और मतगणना के लिए उत्कृष्ट उमावि व्यंकट क्रमांक-1 का मुआयना किया। यहां किस तरीके की व्यवस्थाएं की जाएंगी, उसका प्रारंभिक निर्धारण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर, निगमायुक्त प्रवीण सिंह अढ़ायच साथ रहे।

विधानसभा चुनाव 2018 के लिए व्यंकट-1 में की जा रहीं ज्यादातर व्यवस्थाएं पूर्व चुनाव के अनुरूप ही रहेंगी। विद्यालय के दक्षिण-पश्चिम के हिस्से के कमरों में स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा। एक विधानसभा के लिए ३ कमरों का स्ट्रांग रूम बनेगा। इस तरह से जिले की सात विधानसभाओं के लिए कुल २१ कमरे स्ट्रांग रूम के लिहाज से तैयार किए जाएंगे। इसी के बगल में कमरे सुरक्षा बल के लिए आरक्षित रखे जाएंगे। इस निरीक्षण के वक्त एसडीएम रघुराजनगर पीएस त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर संस्कृति शर्मा, सीएसपी वीडी पाण्डेय, ओएस राजेंद्र खरे, लोनिवि इइ एचके वर्मा, इलेक्शन सुपरवाइजर द्वारिकेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

दो कमरों में एक विस की गणना
मतगणना का काम व्यंकट-1 के उत्तरी पश्चिमी हिस्से के लान एरिया के चारों ओर के कमरों में होगा। एक विधानसभा की मतगणना के लिए दो कमरे आरक्षित होंगे। एक कमरे में सात-सात टेबल लगेंगी। पूरे एरिया को बैरीकेटिंग से सुरक्षित किया जाएगा।

दक्षिण के मैदान में पार्किंग
निर्णय लिया गया कि दक्षिण के मैदान को पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। यहां आने जाने के लिए खनिज भवन के सामने की बाउंड्री से प्रवेश मिलेगा। मतदान सामग्री का वितरण इसी मैदान से होगा तथा सामग्री जमा करने के लिए इसके अंदर का स्थल तय किया गया।

पीछे से एजेंटों का प्रवेश
विद्यालय के पिछले हिस्से से मतगणना के दिन एजेंट प्रवेश करेंगे तथा कर्मचारी सामने के गेट से आएंगे। पूरे स्थल पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

तैयार होगा ब्लू प्रिंट
निर्णय के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदान सामग्री वितरण और जमा करने सहित मतगणना स्थल का पूरा ब्लू प्रिंट तैयार कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। फिर अंतिम स्वीकृति के लिए आयोग को भेजा जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

सतना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग