21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैहर में विधायक नारायण त्रिपाठी का श​क्ति प्रदर्शन,कहा मेरे लिए जनता ही ‘पार्टी’

भाजपा को बताया राजनीति का व्यापार करने वाली पार्टी, कांग्रेेस पर दिखे नरम

less than 1 minute read
Google source verification
Strong performance by MLA Narayan Tripathi in Maihar

ढाई सौ वाहनों के काफिले के साथ झुकेही से मैहर तक​ किया रोड शो

सतना। मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी भाजपा से इस्तीफा देने के बाद मंगलवार को भोपाल से मैहर पहुंचे। उन्होंने कटनी सीमा से लगे झुकेही गांव से मैहर घंटाघर तक ढाई सौ वाहनों के काफिले के साथ रोड शो करते हुए शक्ति प्रदर्शन किया। शाम को घंटाघर मैहर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए नारायण भाजपा पर हमलावर दिखे।

जबकी कमलनाथ सरकार की तारीफ। उन्होंने कहां की भाजपा का चाल चरित्र ,चेहरा,छल कपट और झूठ बड़ा घातक है। भाजपा भगवान राम के नाम पर अंतरराष्ट्रीय राजनीति करती है। जबकी उन्हीं श्रीराम का चित्रकूट आज भी उपेक्षित है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने गौशालाएं बनाई मगर गायों के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार गो माता के साथ अन्याय कर रही है ना उन्हें चारा दे रही है ना पानी।

मेरी कांग्रेस से कोई डील नहीं
भाजपा छोड़ने के सवाल पर नारायण ने कहा कि मैं झुक कर राजनीति नहीं करता।मेरी कांग्रेस से कोई डील नही हुई, मैं डील नहीं बल्कि विकास की बात करता हूं।हलांकि वह किस पार्टी से चुनाव लड़ेगे इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया उन्होंने कहा कि मेरे लिए जनता ही पार्टी है।