15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली के रंग में चढ़ाना है भंग तो प्लेलिस्ट में शामिल करें ये गाने, उत्साह हो जाएगा दोगुना

बॉलीवुड ने अपने 100 साल के सफर में होली के गानों के जरिए समाज और संस्कृति की खूबसूरत तस्वीर पेश की है।

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Feb 23, 2018

New Hindi Holi Songs Bollywood Hindi Holi DJ Remix

New Hindi Holi Songs Bollywood Hindi Holi DJ Remix

सतना। बॉलीवुड ने अपने 100 साल के सफर में होली के गानों के जरिए समाज और संस्कृति की खूबसूरत तस्वीर पेश की है। फिर चाहे वह 'रंग बरसे भीगी चुनर वाली' सिलसिला फिल्म का गाना हो या फिर ये जवानी है दिवानी फिल्म का गाना 'बलम पिचकारी जो तुने मुझे मारी' बेहद चर्चित गाने रहे है। वैसे, रंगों की मस्ती को और बढ़ाने में बॉलीवुड सॉन्ग्स का शुरुआत से खास योगदान रहा है।

बॉलीवुड में होली को हमेशा ही प्रमुखता से मनाया जाता रहा है। पुराने दौर में जहां होली के ट्रेडिशनल रूप को शब्दों के जरिए बयां करने की कोशिश की गई, तो वहीं नए दौर में होली की मस्ती को सॉन्ग्स में दिखाया जा रहा है। फिल्मों के अलग-अलग दौर में होली के कई मेलोडियस गाने देखने-सुनने को मिले। होली की रंगत को बढ़ाने वाले नए-पुराने ऐसे ही कुछ मस्ती भरे सॉन्ग्स पर आइए डालते हैं एक नजर।

ये है नॉन स्टाप गाने
1. फिल्म- सिलसिला (1981): अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन स्टारर इस फिल्म का रंग बरसे गाने के बगैर तो होली अधूरी है। जब तक ये गाना न बजे तब तक होली का रंग नहीं जमता।
2- फिल्म- ये जवानी है दिवानी (2013): फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का गाना बलम पिचकारी काफी हिट रहा।
3- फिल्म- कटी पतंग (1970): आज ना छोड़ेंगे बस हमजोली, खेलेंगे हम होली राजेश खन्ना और आशा पारेख स्टारर इस गाने में होली का हुड़दंग खूब नजर आया.
4- फिल्म- मशाल (1984): ओ होली आई होली आई देखो होली आईरे, दिलीप कुमार , वहीदा रहमान, अनिल कपूर और रती अग्निहोत्री ने इस गाने में जमकर होली खेली है। होली के मौके के लिए ये गाना भी एकदम परफेक्ट है।
5- फिल्म- शोले (1975): होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं। गिले शिकवे भूल के दोस्तों, दुश्मन भी गले मिल जाते हैं। बिग बी, धर्मेंद्र , जया बच्चन और हेमा मालिनी स्टारर सुपरहिट फिल्म शोले का ये गाना होली की मस्ती को और बढ़ा देता है।
6- 'होली आई रे कन्हाई' फिल्म- मदर इंडिया (1957)
होली के गानों की बात हो और महबूब खान की फिल्म 'मदर इंडियाÓ के गाने 'होली आई रे कन्हाईÓ का जिक्र ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। इस गाने को सुनील दत्त, नरगिस, राजकुमार, हीरालाल और अन्य कलाकारों के साथ फिल्माया गया था। इस गाने की धुन और बोल आज भी लोगों को अच्छे लगते हैं।
7- 'अरे जा रे हट नटखट' फिल्म- नवरंग (1959)
वी शांताराम की फिल्म 'नवरंग' में भी होली का एक बेहद खूबसूरत गीत था, 'अरे जा रे नटखट ना खोल मेरा घूंघट। इसमें संध्या ने पर्दे पर नायक और नायिका दोनों का किरदार इतनी खूबसूरती से निभाया था कि आज भी यह गीत जब भी बजता है, तो सारा नजारा आंखों के सामने आ जाता है।
8- 'तन रंग लो जी, अजी मन रंग लो' फिल्म- कोहिनूर (1960)
दिलीप कुमार और मीना कुमारी पर 'कोहिनूर' फिल्म में फिल्माया गया सॉन्ग 'तन रंग लो जी, आज मन रंग लोÓ से होली को एक नई अभिव्यक्ति मिली।
9- लेट्स प्ले होली
अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया ये गाना भी होली पर काफी सुनने को मिलता है। गाने में अक्षय कुमार और प्रियंका होली खेलते हुए नजर आते हैं। गाने के बोल हैं 'डू मी अ फेवर, लेट्स प्ले होली'। ये सॉन्ग भी युवाओं की प्लेलिस्ट में टॉप पर मिलता है।
10- अंग से अंग लगाना, सनम हमें ऐसे रंग लगाना
फिल्म डर में फिल्माया गया ये सॉन्ग भी होली के जश्न में रंग भर देगा। होली के मौके पर गुलाल उड़ाने और डांस करने के हिसाब से ये गाना बेस्ट है। फिल्म में शाहरुख का होली खेलने का तरीका बिल्कुल अलग था।