सतना। गर्भवती प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए जननी एक्सप्रेस को डायल किया। वाहन घर के लिए रवाना हुआ लेकिन रास्ते में लगे जाम में फंस गया। इधर गर्भवती का घर पर ही असुरक्षित प्रसव हो गया। एक घंटे देरी से पहुंची जननी ने जच्चा-बच्चा को अस्पताल पहुंचाया। वहां नवजात ने दम तोड़ दिया। मामला बदेरा के बंधी गांव का है। घटना के बाद परिजनों में असंतोष है।