
सतना शहर में बीच बाजार दो मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई।
एमपी के सतना शहर में बीच बाजार दो मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। देर रात हुए इस हादसे में तीन लोग मलबे में दब गए। तुरंत रेस्क्यू शुरु किया गया जिसके बाद रात 3.30 बजे एक व्यक्ति का शव मिला।
सतना के बाजार में महावीर भवन के आगे एक दो मंजिला इमारत मंगलवार की रात करीब 10:30 भरभरा कर गिर गई। तीन लोग मलबे में दब गए, जबकि तीन अन्य लोग भी चपेट में आ गए। बाजार में हादसे की खबर सुनते ही अफरा तफरी का माहौल बन गया। पुलिस-प्रशासन और जनप्रतिनिधि सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।
मलबे में दबे एक युवक को करीब 11.30 बजे लोगों ने सकुशल निकाल लिया, जबकि दूसरे व्यक्ति को रात 1.30 बजे निकाला गया। 2.12 मिनट तक बचाव दल ने मलबा हटाया। जब कोई नहीं मिला तो सभी वापस होने लगे। इस बीच यह जानकारी मिली कि अभी एक और व्यक्ति के दबे होने की आशंका है। इसके बाद फिर रेस्क्यू शुरू हुआ और रात 3.30 बजे दल ने शव बरामद किया। रात 3.40 बजे रेस्क्यू समाप्त किया गया।
800 फ़ीट हिस्सा गिरा
इमारत का लगभग 800 वर्ग फीट का हिस्सा धराशायी हुआ है। जो हिस्सा गिरा है उसमें पिंकी कलेक्शन नाम से दुकान का संचालन होता था। भवन नरेन्द्र साबनानी का बताया जा रहा। नरेंद्र अपने इस भवन का पुनर्निर्माण का कार्य काफी दिनों से करा रहे थे। इसकी उन्होंने नगर निगम से न तो परमिशन ली थी और न ही इस कार्य की कोई सूचना दी थी।
इस तरह उनके द्वारा पुराने भवन में अंदर ही अंदर गुपचुप तरीके से सीमित लेबरों के द्वारा काम कराया जा रहा था। मौजूदा पुराना भवन लगभग 25 फीट चौड़ाई पर है, इसकी गहराई 250 फीट से ज्यादा बताई जा रही है। इसके ज्यादातर हिस्से में भवन स्वामी काम करवा चुका था। आगे का हिस्सा जो बाजार के मुख्य मार्ग पर खुलता है वहां पर काम चल रहा था। यह हिस्सा लगभग 25 फीट चौड़ा और 30 फीट गहरा है। यही हिस्सा गिरा है।
हादसे में ये हुए घायल
हादसे में घायल पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें सोनू कोल की हालत ठीक है, लेकिन रामदेव चौधरी की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। वह सामान्य बातचीत नहीं कर पा रहा है। हालांकि खतरे से बाहर बताया गया है। भवन स्वामी नरेन्द्र भी घायल हैं। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। दो अन्य सामान्य घायल थे। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी छुट्टी कर दी गई।
Published on:
04 Oct 2023 07:52 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
