9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेंजर और चौकीदार का गला काटने वाला काट रहा था फरारी, पुलिस ने चोरी की जीप में कट्टा-कारतूस के साथ पकड़ा

नागौद पुलिस की कार्रवाई: आरोपी अदालत में पेश, चोरी की जीप में कट्टा-कारतूस के साथ पकड़ा गया रेंजर की हत्या का आरोपी

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Nov 21, 2018

panna ranger hatyakand: panna ranger Murder accused arrested in nagod

panna ranger hatyakand: panna ranger Murder accused arrested in nagod

सतना। पन्ना टाइगर रिजर्व के ग्वारीघाट क्षेत्र के रेंजर और चौकीदार की आरी से काटकर हत्या करने का आरोपी चोरी की जीप में कट्टा लिए पकड़ा गया। नागौद थाना पुलिस ने आरोपी को वाहन चेकिंग के दौरान पकडऩे के बाद कार्रवाई की है। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, सोमवार को कस्बा गस्त के दौरान टीआइ अजय सिंह पंवार को मुखबिर से खबर मिली थी कि एक सफेद रंग की जीप एमपी 20बीए 4591 पन्ना की ओर से आ रही है। यह गाड़ी चोरी की है और वाहन में सवार व्यक्ति शातिर बदमाश है।

सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम बनाते हुए गल्ला मंडी तिराहा में जांच के लिए लगाया गया। शाम सवा 7 बजे जब जीप आई तो उसे जांचने के लिए रोका गया। इस दौरान वाहन चालक ने भागने की कोशिश की, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा लिया गया।

तलाशी लेने पर वाहन चालक के पास से एक 315 बोर का कट्टा व पैंट की दाहिनी जेब से दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ करने पर आरोपी ने खुद को सलमान उर्फ समीर उर्फ अनमोल खान पुत्र शेख मकबूल (32) निवासी कटरा बाजार कोतवाली के पास पन्ना बताया।

विचाराधीन है मामला
पुलिस का कहना है कि कट्टा व कारतूस मिलने पर आरोपी के खिलाफ 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इसी तरह चोरी की जीप के संदेह में 41(1-4) सीआरपीसी व 379 आइपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। नागौद पुलिस ने पन्ना जिले की पुलिस से जानकारी ली तो पता चला कि 10 व 11जुलाई 2014 की रात आरोपी सलमान ने अपने साथी अमजद उर्फ अहमद व डब्बू उर्फ गणेश जाटव के साथ मिलकर परिक्षेत्राधिकारी ग्वारीघाट जुवान सिंह राठौर व चौकीदार प्यारेलाल वर्मन की नृशंस हत्या कर दी थी। यह प्रकरण अदालत में विचाराधीन बताया जा रहा है।

एक लाख में खरीदी जीप
आरोपी सलमान से कड़ी पूछताछ करने पर उसने पुलिस को बताया कि छतरपुर के मुन्ना खान से यह गाड़ी उसने एक लाख रुपए में खरीदी है। इस गाड़ी को किराए से लगाने के लिए सलमान सतना की ओर जा रहा था। गाड़ी के इंजन व चेचिस नंबर की जांच करने पर परिवहन विभाग की वेबसाइट से पता चला कि गाड़ी का असल नंबर एमपी 16 बीडी 0730 है जो कन्हैया लाल सोनी पुत्र नाथूराम सोनी के नाम से रजिस्टर्ड है।