9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मजाकिया अंदाज में बोले सिंधिया, कहा- ‘आपका हाथ मेरे साथ तो, भाजपा का सूपड़ा साफ’

मैहर की सभा में बोले सिंधिया, भाजपा-कांग्रेस का नहीं, बल्कि देश का भविष्य तय करेगा यह चुनाव  

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Nov 20, 2018

Madhya pradesh chunav jyotiraditya scindia election speech in maihar

Madhya pradesh chunav jyotiraditya scindia election speech in maihar

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिला अंतर्गत मैहर खेल मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीकांत चतुवेर्दी के समर्थन में आमसभा को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने केन्द्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि राममंदिर बनाने के मुद्दे पर केंद्र की सत्ता तक पहुंची भाजपा आज तक मंदिर नहीं बना पाई।

उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को घोषणा वीर बताते हुए कहा कि उपचुनाव में मैहर को जिला बनाने की घोषणा करने वाले मुख्यमंत्री चुनाव जीतने के बाद सब भूल गएद्ध पानी की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि शिवराज ने चुनाव जीतने के लिए बड़े-बड़े सपने दिखाए।

आज तक कुछ नहीं हुआ

कहा, बाणसागर से पानी लिफ्ट कर मैहर की पेयजल समस्या खत्म की जाएगी, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। किसानों को भी यह कहकर -बेवकूफ बनाया गया कि सिंचाई का पानी झुकेही से लिफ्ट कर आसपास के किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा।

जनता अब शिवराज के लुभावने भाषणों में नहीं आने वाली

जो आज तक नहीं मिला, उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की आलोचना करते हुए कहा कि मरीजों का हाल बेहाल है। अस्पतालों में कहीं तो डाक्टर नहीं है, कहीं डॉक्टर हैं तो दवाइयां नहीं है। जनता अब शिवराज के लुभावने भाषणों में नहीं आने वाली।

श्रीकांत को जिताने की अपील की

जनता सब समझ गई है। उन्होंने श्रीकांत को जिताने की अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव भाजपा कांग्रेस का नहीं बल्कि देश का भविष्य तय करेगा। आप सब हमारे साथ आएं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि 'आपका हाथ मेरे साथ तो भाजपा का सूपड़ा साफ।

उड़न खटोला में उड़ने वाले क्या जाने सड़कों का हाल
पिछले कुछ महीनों पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा प्रदेश की सड़कों को अमेरिका से भी अच्छी बताने का मजाक उड़ाते हुए कहा कि सड़कों में इतने गढ्ढे हैं लेकिन शिवराज को नहीं दिखते। क्योंकि वो जमीन से नहीं बल्कि उड़न खटोला से देखते हैं।