11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौत के देवता यमराज उतरे सड़कों पर, नुक्कड़ नाटक कर लोगों को बताए यातायात के नियम

31वें सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन, लोगों को किया यातायात के प्रति जागरूक, पन्ना पुलिस अधीक्षक सहित जिला पुलिस बल व यातायात का स्टाफ रहा मौजूद

less than 1 minute read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Jan 18, 2020

Panna Road safety week: Yamraj the god of death landed on the streets

Panna Road safety week: Yamraj the god of death landed on the streets

पन्ना। मौत के देवता यमराज शनिवार को सडकों पर उतरे। मोहनलाल जड़िया द्वारा यमराज का चोला पहनकर यातायात नियमों की जानकारी देना दिनभर आकर्षण का केन्द्र रहा। बताया गया कि 31वें सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन यातायात पुलिस द्वारा पुलिस लाइन में किया गया। जहां पर पन्ना पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें शहर के गणमान्य नागरिक के साथ विभिन्न स्कूलों के आए छात्र-छात्राओं को यातायात नियम, चित्रकला प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया। पिछले सात दिनों से सड़क सुरक्षा सप्ताह जिले में अलग-अलग जगहों पर आयोजित किए गए। जिसमे यातायात पुलिस ने आम नागरिकों को सडकों पर चलने के नियम बताएं।

यमराज बोले शराब है खराब
कार्यक्रम में सबसे आकर्षक केंद्र बिंदु यमराज का रोल रहा। जो शहर के मोहनलाल जड़िया के द्वारा निभाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को यमराज का रोल कर रहे मोहनलाल ने कहा कि शराब है खराब। इससे बिल्कुल दूर रहे। आए दिन लोग शराब के नशे में वाहन चलाकर असमय मौत के मुंह में समा जाते हैं। यमराज ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाना चाहिए। साथ ही दो पहिया चालकों को हेलमेट और चार पहिया चालकों को सीट बेल्ट जरूर लगाना चाहिए। जो इस तरह नहीं करता तो मुझे बेबस आना पड़ता है। इसी प्रकार पन्ना पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने संबोधित करते हुए यातायात नियमों के विषय में सबको जानकारी दी। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।