MP के इस जिले में लगी है भगवान परशुराम की सबसे बड़ी प्रतिमा, यहां जानिए मूर्ति की ऊंचाई
सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में भगवान परशुराम की सबसे बड़ी प्रतिमा पिछले साल यानी वर्ष 2017 में स्थापित की गई है। मूर्ति का अनावरण जगतगुरू शंकराचार्य काशी सुमेरू पीठाधीश्वर परमपूज्य स्वामी नरेन्द्रानंद सरस्वती जी द्वारा किया गया था। भगवान परशुराम की सबसे ऊंची प्रतिमा महाराष्ट के पुणे में स्थापित है। जिसकी ऊंचाई 21 फिट है। जबकि सतना में स्थापित प्रतिमा की ऊंचाई 15 फिट है। इस तरह प्रदेश में भगवान परशुराम सबसे ऊंची और देश में दूसरी सबसे बड़ी प्रतिमा सतना में स्थित है।
मूर्ति में लागत 4.50 लाख रूपए
बता दें कि बदखर में स्थापित भगवान परशुराम प्रतिमा की ऊंचाई 15 फिट है। मूर्ति में मटेरियल के रूप में कांक्रीट और लोहा का इस्तेमाल किया गया है। मूर्ति को बनाने में कुल 6 मजदूर लगे है। इसको बनाने में 40 दिन लगें है। पूरी मूर्ति में लागत 4.50 लाख रूपए आई है। सेमरिया रोड बदखर स्थित भगवान परशुराम मंदिर में जयंती पर सुबह 11 बजे से भंडारे का आयोजन विप्र सेना के तत्वावधान में किया जा रहा है।
व्यंकटेश मंदिर में 5 बटुकों का हुआ यज्ञोपवीत
भगवान परशुराम जयंती शहर में विविध संगठनों द्वारा भक्तिभाव के साथ मनाई जाएगी। सर्व ब्राह्मण संगठन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजन होगा। बुधवार को प्रात: 7 बजे पूजन हवन के साथ 5 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया जाएगा। 9 बजे से सांस्कृतिक आयोजन होगा। इसमे मशहूर कथक नृत्यांगना प्रांत विजेता 11 वर्षीय आकांक्षा शर्मा द्वारा भगवान परशुराम के गीत पर कथक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। विशेष उपलब्धि प्राप्तकर समाज का नाम रोशन करने वाले मेधावी विप्रों के माता-पिता का सम्मान किया जायेगा।
स्वामी प्रेमानंद महाराज बने मुख्य अतिथि
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोनकुंड आश्रम छत्तीसगढ़ के स्वामी प्रेमानंद महाराज होंगे। विश्व हिन्दू परिषद विभाग रीवा में मार्गदर्शक मंडल संयोजक का दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मुख्य वक्ता के रूप में भागवताचार्य संत राजकुमार शर्मा मौजूद रहेंगे। संगठन के अध्यक्ष कमलाकर चतुर्वेदी, महेश तिवारी, मनोज दुबे, राजेन्द्र गौतम, अनिल शर्मा, विप्र चतुर्वेदी, श्रेय शुक्ला, प्रवेश मिश्रा, गौरव मिश्रा आदि विप्र गण शामिल रहे।
ब्राह्मण भवन में हुए आयोजन
भारतीय ब्राह्मण कल्याण महासंघ द्वारा भगवान परशुराम जंयती समारोह अक्षय तृतीया को भगवान परशुरामधाम ब्राम्हण भवन परिसर बाइपास रोड डेलौरा सतना में प्रात: 9 बजे से मनाया गया। समारोह में महापौर ममता पाण्डेय, अवकाश प्राप्त प्राचार्य उच्चशिक्षा डॉ आत्माराम तिवारी, अवकाश प्राप्त वाणिज्यिक कर अधिकारी पं. रामचरित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. रघुनाथ प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि सुबह 9 बजे से भगवान परशुराम का पूजन हवन के साथ 10 बजे से 12 बजे तक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है।
बाल विवाह रोकने के दिए निर्देश
अक्षय तृतीय पर होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में बाल विवाह रोकने के लिए महिला बाल विकास विभाग ने जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर से कहा गया है कि गांवों में लोगों को बाल विवाह नहीं कराने का परामर्श देने के साथ-साथ बाल विवाह होने की सूचना प्राप्त होने पर स्थानीय अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करने पुलिस, प्रशासन तथा स्वयं सेवी संस्थाओं को सक्रिय रहने के लिए कहा जाए।