
PM-Kisan Samman Nidhi: Rejected names of 60 thousand farmers of Satna
सतना/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 60 हजार किसान सम्मान के लायक नहीं हैं। आधार कार्ड से किसानों की जानकारी मेल नहीं खाने पर केन्द्र सरकार ने नाम रिजेक्ट कर दिए हैं। पूरे प्रदेश का आंकड़ा 28 लाख है। बताया गया कि जब तक ये नाम मेल नहीं खाएंगे, तब तक किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। योजना के तहत कम जोत वाले किसानों को 6000 रुपए उनके खाते में दिए जाने हैं।
ये है मामला
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पीएम किसान पोर्टल से किसानों की तीसरी किस्त का भुगतान किया जाना है। पोर्टल से भुगतान की प्रक्रिया शुरू करने पर प्रदेश के 28,36,487 किसानों का नाम योजना लाभ से रिजेक्ट हो गया। इसका परीक्षण करने पर मिला कि इन किसानों के नाम आधार के नाम से नहीं मिल रहे हैं। हालांकि केन्द्र सरकार इसे गंभीरता से लेते हुए ऐसे किसानों के मोबाइल पर एसएमएस से नाम अपडेट करने के लिए सूचित कर रही है। लेकिन, अपेक्षित परिणाम नहीं सामने आ रहे।
जिलों को भेजे गए आंकड़े
केंद्र सरकार गलत जानकारी के कारण योजना के लाभ से वंचित किसानों को लाभ दिलाने के लिए राज्य सरकार को उनकी सूची भेज रही है। साथ ही कहा गया कि ऐसे किसानों का नाम आधार के नाम के अनुसार अपडेट किया जाए।
फार्मर कार्नर से होगा सुधार
केंद्र के निर्देश पर आयुक्त भू-अभिलेख कार्यालय से सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया गया कि पीएम किसान पोर्टल पर किसानों की जानकारी अपडेट कराकर तत्काल भेजा जाए। इसके लिए पोर्टल पर फार्मर कार्नर में जाकर जानकारी सही की जा सकती है।
यह है गलत नामों की संख्या
जिला गलत नाम वाले हितग्राही
- सतना 60298
- रीवा 68630
- सीधी 42886
- सिंगरौली 35610
- पन्ना 62221
संशोधन की प्रक्रिया जारी कर दी गई है। शीघ्र संशोधित सूची शासन को भेजी जाएगी।
सतेंद्र सिंह, कलेक्टर
Published on:
06 Oct 2019 11:45 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
