
MP Election 2023 : आज पहली बार आमने-सामने आ रहे पीएम मोदी और प्रियंका गांधी, एक जगह करेंगे जनसभा और रैलियां
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर अब बेहद कम समय बचा है। 17 नवंबर को प्रदेश में मतदान होना है और इससे दो दिन पहले 15 नवंबर की शाम को प्रदेश में चुनाव प्रचार थम जाएगा। लिहाजा भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही मध्य प्रदेश में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और दोनों ही पार्टी के आला नेता प्रदेश में चुनावी रैलियां करने उतर आए हैं। इसी कड़ी में गुरुवार 9 नवंबर को मध्य प्रदेश में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब दो अलग अलग पार्टियों के दिग्गज नेता एक साथ लगभग एक ही समय में चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं।
आपको बता दें कि चुनाव प्रचार को लेकर जहां एक तरफ गुरुवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के सतना जिले के दौरे पर हैं तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की स्टार प्रचारक और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी सतना के साथ साथ जिले के अलग अलग शहरों के विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं और रैलियों में शामिल होने आ रही है। मध्यप्रदेश विदानसभा चुनाव 2023 में ऐसा पहली बार है, जब अलग अलग पार्टियों के दो शीर्ष नेतृत्व एक ही शहर में मौजूद हों। इससे अंदाजा लगा जा सकता है कि इस बार दोनों ही दलों के बीच मध्य प्रदेश में मुकाबला कितना कड़ा है।
अलर्ट मोड पर प्रशासन
वहीं, जिले में भाजपा कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की गतिविधि को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। व्यवस्थाएं चाक चौबंध की गई हैं। पुलिस और प्रशासन के अलग अलग दस्ते सुरक्षा व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। वीआईपी गतिविधि को देखते हुए जिलेभर के कई मार्ग बंद किए गए हैं तो वहीं कई मार्गों को डायवर्ट भी किया गया है।
यह भी पढ़ें- mp election 2023 : कांग्रेस के समर्थन में निशा बांगरे की पहली हुंकार, बोली- भाजपा और सिंधिया का खून खराब
पीएम मोदी के आज के कार्यक्रम (9 नवंबर)
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 नवंबर को सतना, छतरपुर और नीमच में जनसभा करेंगे।
- सतना में सुबह 11 बजे पीएम मोदी की सभा।
- छतरपुर में दोपहर 1 बजे पीएम मोदी की चुनावी जनसभा।
- नीमच में शाम 4:30 बजे आयोजित जनसभा को पीएम मोदी संबोधित करेंगे।
प्रियंका गांधी के आज के कार्यक्रम (9 नवंबर)
- सुबह 10:30 सतना जिला आगमन 10:55 बजे, मझगंवा (चित्रकूट विधानसभा) पहुंचेंगी।
- सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक मझगंवा (चित्रकूट विधानसभा) में जनसभा।
- दोपहर 12:25 बजे रीवा आगमन।
- दोपहर 12:30 से 01:30 बजे तक रीवा के एसएएफ़ ग्राउंड में जनसभा।
Published on:
09 Nov 2023 08:19 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
