14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैहर में फिर पीटा पुलिसकर्मी: कार की टक्कर से गिरा बाइक सवार आरक्षक, बचाने आए लोगों से उलझा तो कर दी धुनाई

कार की टक्कर लगने से बाइक सवार पुलिसकर्मी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। मौके पर खड़े लोग दौड़कर पुलिसकर्मी के पास पहुंचे और उसको वाहन सहित उठाया। शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी बचाने आए लोगों से भिड़ गया।

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Oct 31, 2019

Policemen beaten in Maihar: police walo ki pitai kaise hoti hai

Policemen beaten in Maihar: police walo ki pitai kaise hoti hai

सतना/ कार की टक्कर लगने से बाइक सवार पुलिसकर्मी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। मौके पर खड़े लोग दौड़कर पुलिसकर्मी के पास पहुंचे और उसको वाहन सहित उठाया। शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी बचाने आए लोगों से भिड़ गया। उनसे गाली-गलौज करने लगा। इससे गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मी की धुनाई कर दी।

सूत्रों की मानें तो पुलिस थाना मैहर में पदस्थ पुलिसकर्मी धीरज पटेल बुधवार की शाम बाइक से ब्रिज पुल के पास मैहर में गुजर रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। इससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया।

चौराहे पर खड़े लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी सहित बाइक को उठाया। लेकिन, पुलिस कर्मी बचाने आए लोगों से ही उलझ गया। उनसे गाली-गलौज करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पुलिसकर्मी शराब के नशे में था। लोगों ने उसको समझाने का प्रयास किया पर वह नहीं माना। उल्टे चौराहे पर बवाल करने लगा। इससे गुस्साए लोगों ने मिलकर उसकी धुनाई कर दी।

किसी भी पक्ष ने नहीं दर्ज कराई शिकायत
पुलिसकर्मी पिटने के बाद बाइक उठाकर रवाना हो गया। इधर युवक भी धुनाई करने के बाद मौके से भाग खड़े हुए। देर रात तक दोनों में से किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने पर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दो माह से ड्यूटी से गायब
विभागीय सूत्रों की मानें तो धीरज को पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली है। लेकिन वह बीते दो माह से बिना सूचना दिए ड्यूटी से गायब है। महकमा भी उसके औचक ड्यूटी से गायब होने से परेशान है। थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों की समझाइश के बाद भी ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर रहा है। सूत्रों की मानें तो पुलिसकर्मी के लापता होने एसपी ने नोटिस भी जारी किया है।

आए दिन करता है बवाल
स्थानीय लोगों की मानें तो पुलिसकर्मी के विवाद करने का यह पहला मामला नहीं। शराब के नशे में आए दिन बवाल करता है। उसके बर्ताव से अधिकारी भी परेशान हैं।