13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP के 4 लोगों को राष्ट्रपति भवन में मिले पद्म अवार्ड, यह बात जानकर मोदी से राजनाथ तक ने बजाई ताली

पद्मश्री से अलंकृत हुए बाबूलाल दाहिया, जानिए किन कारणों से आम से हुए खास

2 min read
Google source verification
President Kovind presents Padma Shri to Babulal dahiya

President Kovind presents Padma Shri to Babulal dahiya

सतना। साल 2019 के पद्म पुरस्कारों के लिए चयनित विभूतियों को सोमवार को सम्मानित किया गया। 11 मार्च को सुबह 10.30 बजे राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में अलंकरण समारोह का आयोजन शुरू हुआ। मध्यप्रदेश की चार हस्तियां में डॉ. प्रताप सिंह हार्डिया, कैलाश मडबैया, महेश शर्मा सहित सतना के किसान बाबू लाल दाहिया को पद्म पुरस्कार मिले। जब मंच से सतना जिले के गौरव व पिथौराबाद गांव के निवासी कवि बाबूलाल दाहिया को भी पुरस्कार मिला तो पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी ताली बजाकर अभिवादन किया। बताया गया कि स्वागत भाषण में दाहिया के बारे में किसान होने और बीज बैंक की जानकारी दी गई तो मोदी खिलखिला उठे। मोदी ने कहा कि जब भारत में दाहिया जैसे किसान होंगे तभी देश का विकास तेजी से होगा। सब किसानों को दाहिया की तकनीक का ज्ञान लेकर खेती करना चाहिए।

112 लोगों को पद्म पुरस्कार दिए गए
सोमवार की सुबह 10.30 बजे राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति नामनाथ कोविंद ने 56 लोगो को प्रदान किया गया। इस बार कुल 112 लोगों को पद्म पुरस्कार दिए गए हैं। जिनमे से आज पथम चरण में 56 व अन्य को 156 मार्च को दिया जाएगा। इनमें 4 लोगों को पद्म विभूषण, 14 लोगों को पद्म भूषण जबकि 94 लोगों को पद्म श्री पुरस्कार दिया गया है। इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, गायक भूपेन हजारिका और संघ के सदस्य रहे नानाजी देशमुख को भारत रत्न देने का ऐलान किया था।

संरक्षण संवर्धन के लिए के लिए मिला पुरस्कार
जिले के लिए गौरव की बात है कि पद्मश्री पाने वालों में वरिष्ठ साहित्यकार व किसान बाबूलाल दाहिया भी शामिल हैं। यह पुरस्कर उन्हें परम्परागत धान की किस्में, एक दर्जन से अधिक देशी गेहू, मोटे अनाज,एवं अनेक प्रकार की जड़ी बूटियों, पेड़-पौधे वनस्पतियों व सब्जियों की प्रजातियों के संरक्षण संवर्धन के लिए दिया जा रहा है। यह पुरस्कार गृहण करने के लिए बाबूलाल दाहिया और उनके साथ मे उनके पोते अनुपम दाहिया 9 मार्च से दिल्ली में ही हैं। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिल्ली दुरदर्शन में 10-30 से लाइव दिखाया गया।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हुई थी घोषणा
साल 2019 के पद्म पुरस्कारों के लिए चयनित विभूतियों की घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कर दी गई थी। यह सम्मान देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान में गिना जाता है जो विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वालों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री सम्मान दिए जाते हैं। तीन श्रेणियों के ये सम्मान कला, सामाजिक कार्य, जन कल्याण, सरकारी क्षेत्र, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, मेडिसिन, साहित्य, शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि क्षेत्रों में दिए जाते हैं।