4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छात्रसंघ चुनाव: निजी कॉलेजों में NSUI बढ़त की ओर, एक नजर में जानिए पूरा अपडेट

जिलेभर के निजी महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के प्रारंभिक रूछान दोपहर से ही आने लगे है।

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Nov 27, 2017

Private colleges Student union election latest news in satna MP

Private colleges Student union election latest news in satna MP

सतना। जिलेभर के निजी महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के प्रारंभिक रूछान दोपहर से ही आने लगे है। शहर में स्थित महाविद्यालयों में एनएसयूआई बढ़त बनाए हुए है। अधिकांस बड़े कॉलेजों में एनएसयूआई ने चारों पद, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव पर जीत दर्ज कराई है।

परिणाम आने के साथ ही जीत से उत्साहित छात्र-छात्राएं ढोग-नगाढ़े के साथ थिरकते नजर आए। रैलियां निकाली गई, जीत दर्ज करने वाले पदाधिकारियों का जगह-जगह स्वागत किया गया।

विट्स कॉलेज सतना में nsui के चारो पदों पर शानदार जीत
- अदिति सिंह बघेल (अध्यक्ष)
- विसाल सिंह परिहार (उपाध्यक्ष)
- यस धनवानी। ( सचिव )
- निकिता शेखावत (सह सचिव)

राजीव गांधी कॉलेज सतना में nsui के चारो पदों पर जीत
- खुसबू सिंह (अध्यक्ष)
- रागनी कुशवाहा (उपाध्यक्ष)
- दिव्या सिंह ( सचिव )
- रंजीत (सह सचिव)

महात्मा ग़ांधी कॉलेज nsui

- अखण्ड कुशवाहा (अध्यक्ष)
- सुनीता शाहू (उपाध्यक्ष)
- सूर्य कान्त सोनी (सचिव)
- शालू चौरशिया। (सह सचिव)

ला कॉलेज एनएसयूआई जीती
- अध्यछ
- उपाध्यक्ष
- सचिव पद में जीत

चुनाव पहले ही तय हो जाएगा विजेता
निर्विरोध व मनोनयन वाले कक्षा प्रतिनिधियों की संख्या लगभग सभी महाविद्यालयों में ७० से ८० फीसदी रही है। ऐसे में छात्रसंघ में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व सह-सचिव पद के लिए नामांकन के इच्छुक छात्र पहले से ही कक्षा प्रतिनिधियों को अपने पक्ष में मत देने के लिए साठगांठ बना लिए थे हैं। कुछ ऐसी ही स्थिति शासकीय व अनुदान प्राप्त महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के दौरान यही स्थिति बनी रही है।

अवकाश के दिन हुआ प्रचार
शासकीय महाविद्यालयों की तरह निजी महाविद्यालयों में भी छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया के तहत कक्षा प्रतिनिधियों को चुनाव प्रसार का मौका अवकाश के दिन दिया गया था। शासन स्तर से निर्धारित समय-सारणी के मुताबिक प्रत्याशी २६ नवंबर को प्रचार-प्रसार कर सकेंगे। कक्षा प्रतिनिधि सहित छात्रसंघ पदाधिकारियों के लिए मतदान की प्रक्रिया २७ नवंबर को पूरी कर ली गई। परिणाम घोषित कर विजेता पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण भी आज ही कराया जाएगा।