4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चों की अस्थियां प्रयाग में विसर्जित, हत्यारों को 4 दिन रिमांड

बच्चों की अस्थियां प्रयाग में विसर्जित, हत्यारों को 4 दिन रिमांड

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Feb 26, 2019

Priyansh shreyansh Murder chitrakoot : accused sent to 4 day remand

Priyansh shreyansh Murder chitrakoot : accused sent to 4 day remand

सतना। चित्रकूट अपहरण और हत्याकांड के पीडि़त बृजेश रावत दोनों जुड़वां बच्चों प्रियांश और श्रेयांश के अस्थि कलश लेकर मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे। बताया गया कि पीडि़त पिता दोनों बच्चों की अस्थियां सीने से लगाए संगम टल तक पहुंचे थे। वहां सबसे पहले मासूमों की आत्मा की शांति के लिए शांति-पाठ कराया गया। फिर इसके बाद विधि विधान से संगम में मासूमों की अस्थियों को गंगा नदी में विसर्जित किया गया। संगम तट पर दो मासूम बच्चों की अस्थियां और तस्वीर को देख सबकी आंखें नम हो गई। हर कोई पीडि़त परिवार को सांत्वना दे रहा था।

ऐसे पहुंचे संगम तट
बता दें कि, मंगलवार को रावत परिवार संगम तट पहुंचा। यहां पर विधि विधान से मासूमों की आत्मा की शांति के लिए शांति-पाठ कराया गया। फिर इसके बाद गंगा में अस्थि विसर्जन किया गया। पीडि़त परिवार ने बताया कि दोनों अपनी मां बबीता रावत के बहुत करीब थे। इसलिए अस्थि कलश को पीडि़त पिता सीने से लगाकर पहुंचे थे। अस्थि विसर्जन करने आए पिता ने कहा कि ईमानदारी से जीवन जीने और व्यवसाय करने का फल मुझे मिला है कि आज मैं अपने कलेजे के टुकड़े को विसर्जित करने आया हूं। उन्होंने पूरी घटना की सीबीआइ जांच की मांग की है।

हत्यारों को मिली चार दिन की रिमांड
न्यायालय से मिली जानकारी के अनुसार विशेष अपर सत्र न्यायाधीश एनएस डाबर से पुलिस ने रिमांड मांगी थी। जिसको अपर सत्र न्यायाधीश ने स्वीकार करते हुए चार दिन की रिमांड को मंजूर कर दिया है।

ये हैं हत्या के आरोपी
1- राजू द्विवेदी पिता राकेश कुमार द्विवेदी निवासी भवुआ अंस थाना बबेरू जिला बांदा उत्तर प्रदेश।
2- अपूर्व यादव पिंटू उर्फ पिंटा पिता रामस्वरूप यादव उम्र 23 वर्ष निवासी गुरदहा जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश।
3- विक्रमजीत सिंह पिता प्रहलाद सिंह निवासी बहलपुर बिहार।
4- पदम शुक्ला पिता रामकरण शुक्ला उम्र 22 वर्ष निवासी जानकीकुण्ड रघुवीर मंदिर के सामने थाना नयागांव चित्रकूट।
5- रामकेश यादव पिता रामेशरण यादव उम्र 26 वर्ष निवासी छेरा जिला बांदा उत्तर प्रदेश।
6- आलोक सिंह तोमर उर्फ लकी पिता सतेन्द्र सिंह तोमर निवासी ग्राम तेदुरा थाना विसंडा जिला बांदा उत्तर प्रदेश।