27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय पुरुष व महिला हॉकी के लिए गौरव का क्षण

भारतीय हॉकी टीम को ओलम्पिक का टिकट मिलने पर विंध्यवासियों ने जताई खुशी

2 min read
Google source verification

सतना

image

Jyoti Gupta

Nov 06, 2019

Proud moment for Indian men and women hockey

Proud moment for Indian men and women hockey

सतना. भारतीय पुरुष व महिला हॉकी टीम ने ओलम्पिक के लिए क्वॉलीफ ाई कर लिया है। सर्वाधिक गोल के आधार पर भारतीय हॉकी टीम ने लगातार दूसरी बार ओलंपिक के लिए क्वालीफ ाई किया। अगले साल जापान की राजधानी तोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों में क्वॉलिफ ाई करने पर विंध्य में खुशी की लहर दौड़ गई। खिलाड़ी ही नहीं बल्कि शहर के युवाओं ने भी इस बात पर खुशी व्यक्त की। युवाओं का कहना है कि हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है। एेसे मौके बहुत ही कम मिलते। जब ओलपिंक के लिए खिलाडि़यों ने जगह बना ली तो अब उन्हें कड़ी मेहनत कर ओलंपिक का खिताब भी जीतने का प्रयास करना चाहिए।

यह देश के लिए गौरव का क्षण है। यह प्रदर्शन जारी रहना चाहिए। हम ओलंपिक में आठ बार रहे। इसलिए हमें चैंपियन की तरह खेलना चाहिए। अभी काफी समय है इसलिए खिलाडि़यों को ओलंपिक के लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
हिंमाशू वर्मा, हॉकी नेशनल खिलाड़ी


मुझे दोनों ही टीम से ऐसी ही प्रदर्शन की उम्मीद है। इससे ओलंपिक अभियान में काफ ी मदद मिलेगी। खिलाडि़यों के पास नौ महीने का समय है। खेल में लगातार सुधार करना होगा। हमारे हॉकी प्लेयर किसी से कम नहीं।

डॉली पांडेय, जिगनाहट

सच में यह पल गौरव का है। ओलम्पिक में जगह बनाना कोई आसान बात नहीं है। चूंकि अब जब भारतीय हॉकी महिला और पुरुष टीमों ने ओलपिंक में जगह बनाई है, तो यही उम्मीद है कि वह जीत कर ही वापस आए।
खुशबू वाधवानी, बजरहा टोला

इस खबर की जानकारी मिली तो बेहद खुशी हुई। हमें उम्मीद है कि खिलाड़ी आने वाले महीनों में अपने खेल में और सुधार करेंगे। उन्हें मौकों को गोल में बदलने में और सुधार करना होगा। भारतीय टीम भारत के गौरव को बरकरार रखेगी।

सृष्टि गुप्ता, पंजाबी कॉलोनी

एक महिला होने के नाते मुझे गर्व है कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक के लिए क्वॉलीफाई कर लिया है। हॉकी मैच को देखना पसंद करती हंू। यह देश के लिए गौरव का क्षण है। दोनों ही टीम का प्रदर्शन जारी रहना चाहिए।
दामिनी पांडेय, बास्केट बॉल प्लेयर